Site icon www.4Pillar.news

Video: अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का नया गाना ‘देश मेरे’ हुआ रिलीज, देशभक्ति की प्रेरणा देने वाला गाना इमोशनल कर देगा आपको

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नया गाना देश मेरे आज शुक्रवार के दिन रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नया गाना देश मेरे आज शुक्रवार के दिन रिलीज हो गया है।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का नया गाना रिलीज हो गया है। देशभक्ति से प्रेरित इस फिल्म में अजय देवगन एयरफोर्स के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में नजर आने वाले हैं। आज फिल्म का देश भक्ति की प्रेरणा देने वाला गाना रिलीज हो गया है।

1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है कहानी 

फिल्म भुज द प्राइड के गाना ‘देश मेरे’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाते हुए गुजरात के भुज के लोगों के साथ मिलकर लड़ाई के लिए तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं, साथ में सभी लोग बहुत भावुक नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,” अरिजीत सिंह सोलफुल आवाज में नया गाना। आपके अंदर देशभक्ति जगा देगा। फैंस को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है।

बता दें भुज द प्राइड ऑफ इंडिया का गाना ‘देश मेरे’ को सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। इस गाने की लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखी है । फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया भारतीय वायु सेना और स्थानीय नागरिकों की शहादत की कहानी को दर्शाती है। यह कहानी है उन वीर जवानों की जिन्होंने देश के लिए अपनी जान निछावर कर दी थी। यह फिल्म आम नागरिकों की भी कहानी दर्शाती है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन जोखिम में डाला था। उस समय भारत को अपने सिपाहियों के साथ देश के लोगों की भी जरूरत थी। 71 की लड़ाई में लोगों ने अपने देश पर मर मिटने के लिए जज्बा दिखाया था।

देखें वीडियो 

बता दे भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त ,नोरा फतेही एमी विर्क और शरद केलकर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।

Exit mobile version