5 September 2026 को देश में कई महत्वपूर्ण घटनाएं चर्चा में हैं। विज्ञान से खेल तक और मौसम से नौकरियों तक हर क्षेत्र में कुछ न कुछ नया हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।

5 September 2026 की बड़ी खबरें

ISRO की बड़ी सफलता

इसरो ने शुक्रवार सुबह श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट से ईओएस-05 उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है जो जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करेगा। 2367 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह पृथ्वी की निरंतर निगरानी करेगा। बाढ़, चक्रवात, जंगल की आग और कृषि जैसी चीजों पर नजर रखने में यह बहुत काम आएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया। तकनीक के क्षेत्र में यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष क्षमता को और मजबूत बनाती है।

5 September 2026: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। कई जगह जलभराव हो गया और ट्रैफिक प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने लाल चेतावनी जारी की थी। शनिवार यानी आज भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के आसपास रह सकता है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अभी भी दिख रहा है। वहां एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं और कई भारतीय अभी भी लापता हैं।

क्रिकेट में स्मृति मंधाना का कमाल

महिला क्रिकेट में इतिहास रच दिया स्मृति मंधाना ने। एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रन बनाकर उन्होंने मिथाली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। साथ ही सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। एशियन गेम्स की तैयारियां भी जोरों पर हैं। टीम इंडिया जापान के खिलाफ पहली बार टी20 मैच खेलने वाली है।

5 September 2026 : राजनीति और सुरक्षा

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बाद एक प्रभावशाली व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्होंने एक प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला किया। सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बीस राज्यों में छापेमारी की और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पोलैंड में कहा कि भारत रूस और रूस दोनों से संपर्क में है और युद्ध खत्म करने के रास्ते तलाश रहा है

Air India का सख्त कदम

अगस्त में फुकेत से दिल्ली आ रही उड़ान में अचानक ऊंचाई गिरने की घटना हुई थी जिसमें कई यात्री घायल हुए थे। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि कमांडर पायलट की ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आई। एयर इंडिया ने उन्हें तुरंत नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है।

नौकरियों के मौके 

बैंक ऑफ बड़ौदा में एलबीओ के करीब ढाई हजार पदों पर भर्ती निकली है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का आवेदन का आखिरी मौका भी चल रहा है। सरकारी बैंकों में हजारों पद खाली हैं। वहीं कुछ निजी कंपनियों में छंटनी की खबरें भी आ रही हैं। युवाओं के लिए अभी आवेदन करने का अच्छा समय है।

मनोरंजन की दुनिया 

सितंबर में कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। मिर्जापुर मूवी का टीजर चर्चा में है। बिग बॉस का नया सीजन भी आने वाला है। सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक जल्द प्रकाशित होगी। दर्शक अब ओटीटी और थिएटर दोनों पर नजर रखे हुए हैं।

आज का दिन विज्ञान की उपलब्धि, खेल के रिकॉर्ड और मौसम की सतर्कता से भरा रहा। राजनीति और सुरक्षा के मुद्दे भी सुर्खियों में हैं। नौकरी चाहने वालों के लिए नए अवसर खुल रहे हैं तो मनोरंजन की दुनिया भी व्यस्त है। आने वाले दिनों में एशियन गेम्स और मौसम का मिजाज दोनों पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

Azam Cheema dies: पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए -तैयबा के इंटेलिजेंस चीफ आजम चीमा की मौत हो गई है। 70 वर्षीय चीमा 7/11 मुंबई बम धमाकों का आरोपी था। उसे 26/11/2008 मुंबई हमलावरों को ट्रेनिंग देने के लिए संयुक्त राज्य सरकार ने वांटेड घोषित किया था।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के इंटेलिजेंस चीफ आजम चीमा की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय आजम चीमा की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। चीमा के अलावा हाल ही में पाकिस्तान में कई आतंकवादियों के रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई है। जिसके बाद पाकिस्तान सरकार बौखला गई है और उसने इन मौतों का जिम्मेदार भारत सरकार को ठहराया है।

Azam Cheema dies: मौत पर भारत की प्रतिक्रिया

हालांकि, भारत सरकार ने पाकिस्तान के इन आरोपों का खंडन किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने पाकिस्तानी आतंकियों को मारने की कोई लिस्ट तैयार नहीं की है। अगर की भी होती तो इस सूचि में हाफिज सईद, मौलाना मसूद अजर और आजम चीमा सहित कई आतंकियों का नाम टॉप में होता।

आजम चीमा, 26/11/2008 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

लश्कर-ए-तैयबा के इंटेलिजेंस चीफ आजम चीमा ने जुलाई 2006 में मुंबई की ट्रेन में बम विस्फोट कराए थे। वह 26 नवंबर 2008 में हुए मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड था। चीमा ने ही आतंकियों क हमला करने के लिए प्रशिक्षण दिया था। इसके अलावा  वह कई भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

Indian Army ने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा तस्करी किए गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया

उसका पूरा नाम मोहम्मद आजम चीमा था। जिसे चीमा भाई के नाम से जाना जाता था। चीमा का जन्म 1953 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था। वह बहावलपुर आतंकी शिविर में ट्रेनिंग लेने वाले आतंकियों का ब्रेनवाश करता था। वह कई बार पाकिस्तानी आईएसआई के चीफ जनरल हामिद गुल और कर्नल रफीक को आतंकी शिविर में लाया था।

Azam Cheema मैप एक्सपर्ट था

चीमा को नक्शे का खास जानकार माना जाता था। वह नक्शे पर आतंकियों को भारत के प्रमुख स्थानों को देखना सिखाता था। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि ही हो पाई है कि चीमा खुद अपनी मौत मरा है या उसको किसी ने मारा है।

Parole 40:रोहतक की सुनारियां जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। गुरमीत को साल 2017 में सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों के रेप के आरोप में सजा सुनाई थी।

Parole 40:गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल

हरियाणा के रोहतक जिला की सुनारियां जेल में बीस साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह की चालीस दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर ली गई है। हरियाणा सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब आदमपुर विधानसभा में उपचुनाव होने हैं।

आदमपुर में तीन नवंबर 2022 को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले डेरा पप्रमुख को इसी साल जून महीने में पैरोल पर रिहा किया गया था। और फरवरी महीने में उनकी तीन हफ्ते की फर्लो मंजूर की गई थी।

राज्य जेल मंत्री रंजीत सिंह ने 11 अक्टूबर को आवेदन की जांच की थी। उन्होंने कहा था कि संबंधित अधिकारीयों की तरफ से पैरोल आवेदन की जांच की गई है। क़ानूनी तौर पर फैसला लिया जाएगा। ”

बता दें , डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह रोहतक की जेल में बंद है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पैरोल मिलने के बाद वह हरियाणा के सिरसा या राजस्थान के डेरा में रहेंगे। जिसको लेकर पहले से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

कितनी बार मिली पैरोल ?

साल 2021 में गुरमीत तीन बार पैरोल पर बाहर आया। 2022 में दो बार बाहर रहा।जेल अधिकारीयों के अनुसार गुरमीत इस साल के अंत तक यानि 31 दिसंबर 2022 तक 40  दिनों की पैरोल हासिल कर सकता है। यदि कोई अपराधी जेल में तय वर्ष पुरे कर लेता है तो वह साल में 90 दिन की पैरोल हासिल कर सकता है।

गुरमीत को जेल

गुरमीत राम रहीम सिंह सिरसा आश्रम में अपनी दो अनुयायियों के साथ रेप केस में 20 साल की सजा काट रहा है। उसे साल 2017 में पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।

सीबीआई के जज ने उन्हें अदालत परिसर में ही गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद उनके अनुयायियों ने काफी हंगामा किया था। पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में जानमाल का काफी नुक़सान हुआ था। गुरमीत सिंह को भारी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारियां जेल में कैद किया गया था।

इसके अलावा गुरमीत सिंह पर वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या का आरोप भी साबित हो चूका है। 2019 में उन्हें वरिष्ठ पत्रकार की हत्या का दोषी ठहराया गया था। जबकि 2021 में उन्हें रंजीत सिंह की हत्या का दोषी ठहराया गया था। अदलात ने गुरमीत सिंह को इन सभी मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत सजा दी है।

पहले चरण में देशभर में करीब 3 करोड लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन जाएगी। सबसे पहले फ्रंट-लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद उम्रदराज लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविड-19 टीकाकरण के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य सचिव के अलावा दूसरे अधिकारियों ने भी भाग लिया। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली इस बैठक के बाद ही वैक्सीनेशन का की तारीख तय की गई है।

16 जनवरी 2021 से वैक्सीन लगनी शुरू होगी

भारत में 16 जनवरी 2021 से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोनावायरस वैक्सीन दी जाएगी। इन की संख्या 3 करोड़ के आसपास है। इसके बाद 50 साल से अधिक और 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, 50 साल से कम उम्र के वह व्यक्ति होंगे जो किसी दूसरी बड़ी बीमारी से ग्रस्त हैं। दोनों वर्ग की संख्या करीब 27 करोड़ के आसपास है।

कोरोनावायरस के टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आभासी मीटिंग करेंग। लेकिन उससे पहले ही कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

कब मिली मंजूरी?

बता दें, 3 जनवरी 2021 के दिन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजनेका की कोविशील्ड वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

ड्रग  कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों कंपनियों को कोरोनावायरस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया कर रही है।

पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज

कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड ,पैन कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड या फिर केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया कोई भी फोटो प्रमाण पत्र, पोस्ट ऑफिस या बैंक द्वारा जारी की गई पासबुक, फोटो के साथ डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे। इनमें से आपके पास अगर एक भी डॉक्यूमेंट है तो यो कोरोनावायरस का टीकाकरण के लिए आप पंजीकरण करा पाएंगे। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 1075 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर आप टीकाकरण से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Coronavirus: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामले 82 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं ।

Coronavirus के टोटल केस

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 8267623 हो गई है। जिनमें से 541405 एक्टीव मामले हैं । अब तक कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7603121 पहुँच गई है । भारत में जब से कोरोना वायरस महामारी फैली है तब से लेकर 2 नवंबर 2020 तक इस वायरस के कारण 123097 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus की रिपोर्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के अनुसार 2 अक्टूबर तक देश भर 11,17,89,350 कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं ।जिनमें से 10,46,247 कोरोना परीक्षण 2 अक्टूबर 2020 को किए गए हैं ।

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 30 जुलाई के बाद सबसे कम आई है ।भारत में एक्टिव मामले 541405 रह गए हैं ।वहीँ पिछले 24 घंटों में 38310 नए मामले आने के बाद कुल संख्या 8267623 हो गई है । बीते 24 घंटों में 490 लोगों की जान जा चुकी है ।

चीन की वुहान लैब में हुई कोरोना वायरस की उतपत्ति या फिर चमगादड़ से ? इस सवाल को लेकर WHO के ऊपर बढ़ने लगा जवाब तलाशने का दबाव

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, भारत भर में पिछले 24 घंटों में 58323 मरीज ठीक हुए हैं । भारत में COVID 19 रिकवरी रेट 91.96 प्रतिशत चल रहा है ।एक्टिव मरीज 6.54 प्रतिशत ,मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत और कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.46 फीसदी चल रही है ।

अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ कब रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के फैंस कब से उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म की रिलीज डेट को कंई बार टाला जा चूका है। पिछले साल भी कोरोना के कारण ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज को टाला जा चूका था। लेकिन आज फैंस का इंतजार खत्म हुआ, अक्षय कुमार ने खुद एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दिवाली के मोके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बहुत सारे परिवार आज उद्धव ठाकरे को धन्यवाद कर रहे होंगे। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से एक बार फिर से सिनामघरों को खोलने की इजाजत देने के लिए आपका धन्यवाद। अब किसी के रोके नहीं रुकेगी- आ रही है पुलिस” इसके साथ ही उन्होंने दिवाली 2021 और सूर्यवंशी जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से खुल रहे हैं सिनेमाघर

बता दे कि महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। सिनामघरों के खुलने की जानकारी के साथ-साथ सूर्यवंशी की रिलीज अपडेट फैंस के साथ शेयर की गयी है।

आपको बता दे कि ‘सूर्यवंशी’ फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित की गयी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आयंगी। इसके साथ ही अजय देवगन और रणबीर सिंह भी इस फिल्म में नजर आयंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने मंत्रालय के नाम में बदलाव को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने मंत्रालय के नाम में बदलाव को मंजूरी दे दी है। वर्तमान में रमेश पोखरियाल निशंक एचआरडी मिनिस्टर हैं।

मंत्रालय का नाम बदलने की औपचारिक घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में केंद्र की मोदी सरकार ने नई शिक्षा निति को मंजूरी दी है। इस बारे आज शाम 4 बजे कैबिनेट की प्रेस ब्रीफिंग में दी जाएगी।

आपको बता दें , मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि वर्तमान नाम को बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया जाए। जिस पर आज 29 जुलाई 2020 को केंद्र सरकार की मुहर लग गई है। अब भविष्य में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को शिक्षा मंतालय के नाम से जाना जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का निर्माण 1986 में हुआ था। 1992 में इसमें को संशोधन किए गए थे। उसके बाद आज तक कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था। आज सबसे बड़ा बदलाव ‘मंत्रालय के नाम का हुआ है।

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलावों की जरूरत है। ताकि भारत दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में सुपर पावर बन सके।

सरकार शिक्षा की गुणवव्ता में सुधार और पाठ्यक्रमों में बदलाव की तैयारी कर रही है। जिसमें खेल कला ,कौशल और वातावरण से जुड़े विषय शामिल किए जाएंगे।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 वर्ष की आयु में आज अंतिम सांस ली। लोकप्रिय अभिनेता कुछ समय से अस्वस्थ थे और मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थे।

नीतू कपूर और रणबीर लगातार उनकी तरफ से गए थे। रणधीर कपूर ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि ऋषि को बुधवार सुबह अस्पताल ले जाया गया था।

सितंबर 2018 में, ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने इलाज के लिए न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। 3 अक्टूबर 2018 को ऋषि कपूर को कैंसर होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बारे में उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कंफर्म किया था। वहां दिग्गज अभिनेता ने एक साल के करीब कैंसर का इलाज करवाया।

लंबे समय तक अभिनेता ने अपनी कैंसर की बीमारी को गुप्त रखा था। जुलाई 2019 में एक साक्षात्कार में उन्होंने कैंसर के बारे में बात करते हुए कहा था, “मैं अब सभी को आश्वस्त कर सकता हूं कि कैंसर ठीक होने की स्थिति में है, मुझे घर लौटने से पहले बस कुछ और हफ्तों की जरूरत है। एक बार। एक साल या एक साल और एक-आधबार   मुझे चेक-अप के लिए वापस आना होगा। ”

जिसके बाद ऋषि कपूर 11 महीने 11 दिन बाद अमेरिका से भारत लौटे थे।

रणबीर और रिद्धिमा ने बीमार अभिनेता से मिलने के लिए यूएसए की लगातार यात्राएं करते रहे। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और यहां तक ​​कि शाहरुख खान जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने अमेरिका में जाकर दिग्गज अभिनेता से उनका हालचाल पूछा था. जब वह न्यूयॉर्क में चिकित्सा सुविधा में भर्ती हुए थे।

Short Description Qualifications

Oracle EBS Technical// Chennai// 2 to 4yrs Job Description: Oracle Apps EBS Technical resource Working experience in Oracle Forms Reports BI Publisher RICE components Knowledge of Oracle ERP Account Receivable preffered.

Network analysis & design – 4 to 6Yrs

Salesforce Test Analyst-4 to 6 Yrs-Pune

Job Responsibilities

[


]

Source link

काजल सैनी ने केरला में किया हरियाणा का नाम रोशन किया,राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में जीते तीन पदक।

मलेशिया में हुई विश्वविधालय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है रोहतक की यह होनहार बेटी

रोहतक: भारत के केरल राज्य में चल रही 62वीं राष्ट्रिय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में 2018 के 50 मीटर थ्री-पोजीशन इवेंट में रोहतक की बेटी काजल सैनी ने रविवार को तीन पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। इन तीन पदकों में दो स्वर्ण एवम एक कांस्य पदक है।

काजल के कोच तथा भीम पदक विजेता मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रतिभावान निशानेबाज ने प्रतियोगिता की पचास मीटर थ्री पोजीशन की वरिष्ठ महिला सिविलियन वर्ग में व्यक्तिगत गोल्ड तथा दो अन्य मेडल टीम इवेंट में हासिल किए हैं। जिसमें उन्होंने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व किया।

कोच ने बताया काजल ने पिछले मार्च महीने में मलेशिया के कुवालालामपुर में हुई विश्व विधालय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में भारतीय टीम का काजल ने प्रतिनिधित्व किया था।

भारतीय टीम में उनका चयन जयपुर में हुई आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर किया गया था।

जाट कालेज से एमएससी कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही सैनी एजुकेशन सोसायटी के तीन बार प्रधान रहे विजय सैनी की सपुत्री है। काजल सैनी ने केरला में पिछले साल हुई नेशनल चैंपियनशिप में भी तीन पदक जीतकर कर हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया था।

Pavitra Punia engagement: टीवी अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने हाल ही में अपनी सगाई की घोषणा की है। Pavitra Punia बे अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

पवित्रा पुनिया की हुई सगाई

टीवी अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की घोषणा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनका मंगेतर उन्हें प्रपोज करता नजर आ रहा है। पवित्रा सगाई की खबर उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। अभिनेत्री ने अपनी पिछली रिलेशनशिप के बाद फिर से प्यार पाया है और अब जल्द ही शादी करने वाली हैं।

Pavitra Punia engagement news

पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम पर बीच साइड प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वह रेड कलर के गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। पहली फोटो में उनका मंगेतर घुटनों के बल बैठकर सगाई की अंगूठी पहनाता हुआ नजर आ रहा है। बाकि तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Pavitra Punia engagement की तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/DQF3MkLgfaV/?img_index=1

इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटोज कर शेयर करते हुए पुनिया ने कैप्शन में लिखा ,” Locked in love made it official. #pavitrapunia soon to be Mrs. ____ #NS,” इस कैप्शन से लगता है कि वह जल्द ही “मिसेज” बनने वाली हैं। लेकिन मंगेतर का नाम अभी तक रिवील नहीं किया गया है। तस्वीरों में मंगेतर का चेहरा छिपाया गया है। जिससे उनकी प्राइवेसी बनी रहे। यह प्रपोजल एक ड्रीमी बीच गेटअवे पर हुआ था। तस्वीरों में पवित्रा पुनिया ने अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट किया है।

Pavitra Punia का मंगेतर कौन है ?

पवित्रा के मंगेतर एक यूएस-बेस्ड बिजनेसमैन हैं। जो एक्टिंग की दुनिया से नहीं जुड़े हैं। पवित्रा ने उन्हें एक “वंडरफुल और काइंड पर्सन” बताया है। वे काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और अब चीजें सही दिशा में जा रही हैं। हालांकि, उनका नाम या और डिटेल्स पब्लिक नहीं किए गए हैं। पवित्रा इसे प्राइवेट रखना चाहती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें मुंबई-बेस्ड कहा गया है, लेकिन ज्यादातर सोर्सेज यूएस-बेस्ड बिजनेसमैन के रूप में ही डिस्क्राइब कर रहे  हैं।

Pavitra Punia ने इंटरव्यू में किया था खुलासा

पवित्रा ने एक इंटरव्यू में कहा, “He is a businessman from the USA, not at all an actor. A wonderful person, and kind. We’ve been going steady for quite some time now, and it feels right.” उन्होंने यह भी बताया कि इस साल दिवाली वह अपने मंगेतर और उनके परिवार के साथ विदेश में मनाएंगी।

Pavitra Punia की पिछली रिलेशनशिप

यह सगाई पवित्रा की पिछली रिलेशनशिप के ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद हुई है। वह बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। जहां उन्होंने एक्टर एजाज खान के साथ रोमांस शुरू किया था। दोनों ने 2022 में खुद को “as good as married” बताया था, लेकिन 2024 की शुरुआत में वे अलग हो गए।

पवित्रा के ब्रेकअप की वजह

पवित्रा ने ब्रेकअप की वजह उनके विचारों का न मिलना था। पवित्रा पुनिया ने कहा, “Our thoughts didn’t align… It is better to end it.” उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म का इससे कोई लेना-देना नहीं था। अब पवित्रा ने फिर से प्यार पाया है और खुश हैं।

पवित्रा पुनिया की घोषणा के बाद फैंस  कमेंट्स में बधाइयां दे रहे हैं। एक फैन ने बधाई देते हुए   “Congratulations!” कहा। दूसरे ने “Wow, this is great news.” कहा। पवित्रा की यह नई शुरुआत उनके लिए स्पेशल है। वह इसे प्राइवेट रखते हुए एंजॉय कर रही हैं। पवित्रा जल्द ही अपने बिजनेसमैन मंगेतर के साथ शादी करने वाली हैं। हालांकि अभी तक शादी की तारीख फाइनल नहीं हुई है। कुल मिलाकर, यह खबर पवित्रा के जीवन में एक पॉजिटिव पहलू है।

Kejriwal Liquor: दिल्ली की शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को याचिका को खारिज कर दिया है। ये आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के लिए बहुत बुरी खबर है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी और ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुनाया है। ये फैसला हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने सुनाया है। हाई कोर्ट ने केजरीवाल की वो याचिका रद्द कर दी है जिसमें उन्होंने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

Kejriwal Liquor: ईडी ने किया केजरीवाल की जमानत का विरोध

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने हाई कोर्ट में केजरीवाल की जमानत का विरोध किया। ईडी ने याचिका के जवाब में कहा,” अरविंद केजरीवाल ही उत्पाद शुल्क घोटाले के साजिशकर्ता और सरगना हैं। उनके पास मौजूद समाग्री के आधार पर यह मानने का कारण है कि वह मनी लॉन्डरिंग के अपराध के दोषी हैं। ”

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी

बता दें, दिल्ली की शराब नीति मामले में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। जहां से अदालत ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। अगली सुनवाई पर अदालत ने केजरीवाल को 1 अप्रैल 2024 तक ईडी की हिरासत का आदेश सुनाया। 1 अप्रैल को उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अभी तक केजरीवाल दिल्ली की  तिहाड़ जेल में बंद हैं।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या कहा?

हाई कोर्ट,” केजरीवाल के पास गवाहों से जिरह करने का अधिकार होगा । इसका जवाब उक्त व्यक्ति को उसी स्तर पर देना होगा । यह अदालत ट्रायल कोर्ट की तरह व्यवहार नहीं कर सकती और रिट क्षेत्राधिकार में छोटी सुनवाई नहीं कर सकती।”

जस्टिस शर्मा ने 3 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था। केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए। ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू पेश हुए ।

ईडी द्वारा एकत्र की गई सामग्री से पता चलता है कि केजरीवाल ने साजिश रची और उत्पाद शुल्क नीति तैयार करने में शामिल थे और अपराध की आय का इस्तेमाल किया: दिल्ली उच्च न्यायालय।

जेल में बंद हैं मनीष सिसोदिया

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। फ़िलहाल मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं। केजरीवाल और सिसोदिया के अलावा इसी मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। संजय सिंह छह महीने तक जेल में बंद रहे। उन्हें हाल ही में अदालत से जमानत मिली है।

Taapsee Pannu boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अगले जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियस बो संग शादी रचाने वाली है। बता दे कि ये कपल पिछले 10 सालों से एक दूजे को डेट कर रहा है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले कुछ समय में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कंई कपल शादी के बंधन में बंध गए है। कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और फिल्ममेकर जैकी भगनानी की शादी हुई है। वहीं अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस शादी के लिए तैयार है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) है।

Taapsee Pannu boyfriend: अगले महीने शादी करेंगी तापसी पन्नू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी अगले महीने यानी मार्च में अपने बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन प्लेयर मैथियस बो (Mathias Boe) संग शादी करेंगी। दोनों की शादी सिख और क्रिश्चियन रीती रिवाजों के साथ होगी। ये शादी उदयपुर में होंगी जिसमें केवल तापसी और मैथियस के फैमिली मेंबर्स और कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।

https://www.instagram.com/p/C33J6qtiBKP/?img_index=2

बॉलीवुड सेलेब्स को नहीं मिलेगा न्यौता

बता दे कि तापसी ने आज तक अपनी लव लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा है। ऐसे में दोनों की शादी भी काफी प्रावेट तरीके से होगी, जिसमें केवल उनके फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी के लिए बी-टाउन के किसी भी सेलेब्स को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

कौन है मैथियस बो ?

बता दे कि मैथियस बो डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाडी है। वे दो बार यूरोपियन चैम्पियन और ओलंपिक मेडलिस्ट भी रह चुके है। मैथियस और तापसी की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी और पिछले 10 सालों से ये कपल रिलेशनशिप में है।

Panauti Modi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान विधान सभा चुनाव से पहले एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहा है।

राहुल गांधी ने चुनावी रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा,” एक टीवी पर आता है और हिंदू मुस्लिम करता है। कभी क्रिकेट मैच में चला जाएगा। वो अलग बात है कि हरवा दिया। पीएम मतलब पनौती मोदी। ” राहुल गांधी के इस ब्यान पर बवाल मचा हुआ है।

Panauti Modi बोलने पर मचा बवाल

चुनावी रैलियों के दौरान नेताओं की जुबान फिसलना या जानबूझकर मुद्दों से हटकर बात करना आम बात है। ज्यादातर राजनेता जनता से जुड़े मुद्दों पर बात न करके इधर उधर की बातें कर अपने समर्थकों को रिझाते रहते हैं। अब हाल ही में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती बोला है। उनसे पहले पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में राहुल गांधी को मूर्खों का सरदार बोला था। अब कांग्रेस सांसद के इस ब्यान के बाद हंगामा मचा हुआ है।

Panauti Modi बोलने पर बीजेपी का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा,” अगर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पनौती जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है तो इससे पता चलता है कि  वह किस तरह के इंसान हैं। देश के लिए लगातार काम कर रहे पीएम के लिए ये शब्द स्वीकार्य नहीं हैं। पूरा देश इसे देख रहा है। ”

मीनाक्षी लेखी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी के इस ब्यान की कड़ी निंदा की है।

राहुल गांधी ने मोदी को पनौती क्यों बोला

दरअसल, विश्व 2023 फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया की करारी हार हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए ICC World Cup 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया। टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाए। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुक्सान पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 6 विकेट से जीतकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

क्या है पनौती शब्द का मतलब ?

पनौती एक नकारात्मक शब्द माना जाता है। जब कोई काम बनते-बनते बिगड़ जाए तो किसी इंसान को बिगड़े काम का जिम्मेदार बताते हुए उसे पनौती कहा जाता है। पनौती शब्द का इस्तेमाल ऐसे इंसान के लिए किया जाता है जो अपने आसपास के लोगों के लिए बुरी खबर लाता है। पनौती शब्द का इस्तेमाल निराशाजनक और बुरे वक्त के लिए किया जाता है। हालांकि, आज विज्ञान के युग में ऐसे शब्दों के लिए कोई जगह नहीं है। क्योंकि ऐसे शब्द अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं।

AIIMS Bhopal Recruitment 2023: एम्स भोपाल में विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। नई नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

AIIMS Bhopal Recruitment: एम्स में होने जा रही हैं बंपर भर्तियां

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एम्स  भोपाल सुनहरा मौका लेकर आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल में बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2023 है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 233 रिक्तियों को भरा आएगा।

पदों का विवरण

  • जूनियर स्केल स्टेनो : 01 पद
  • सुरक्षा कम जमादार : 01  पद
  • समाज सेवक : 02 पद
  • यूडीसी क्लर्क : 02 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर :02 पद
  • विच्छेदन हाल प्रचारक : 08 पद
  • जूनियर वार्डन : 10 पद
  • ड्राइवर : 16 पद
  • लोअर डिवीजन क्लर्क : 32 पद
  • स्टेनोग्राफर :  34 पद
  • मल्टीटास्किंग: 40 पद
  • स्टोर कीपर कम क्लर्क : 85 पद

आयु सीमा

इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों कम से कम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। जबकि अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार, उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

एम्स भोपाल में विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपए है। वहीं, एसटी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

UP STF : पाकिस्तान से दुबई और वहां से नेपाल होते हुए भारत पहुंची सीमा गुलाम हैदर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

UP STF ने शुरू की जांच

यूपी एसटीएफ इस बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सीमा हैदर जासूस है या नहीं। आतंकवाद रोधी दस्ता सीमा हैदर के बैकग्राउंड का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

इन दिनों सीमा हैदर और सचिन मीणा की पबजी लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर हर रोज सीमा हैदर को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं. सचिन और सीमा को लेकर सोशल मीडिया दो धड़ों में बटा हुआ है। एक तरफ लोग सीमा-सचिन की प्रेम कहानी का समर्थन कर रहे हैं। वहीं , दूसरी तरफ विरोध भी हो रहा है। सीमा हैदर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या वो पाकिस्तान की आईएसआई की एजेंट है ?

जब से यह मामला चर्चा में आया है तब से लोग सीमा की सच्चाई जानने के लिए जांच एजेंसियों से मांग कर रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश STF ने सीमा हैदर की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्त सचिन से मिलने भारत आई थी। वह रास्ते में किस से मिली ,किस के साथ बात की, फोन पर किस के साथ संपर्क किया, स्पेशल दस्ता इसी मामले में जांच पड़ताल कर रहा है।

इसके साथ ही एसटीएफ सीमा हैदर के परिवार के बैकग्राउंड को भी खंगाल रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आवाज उठी थी कि वह पाकिस्तानी जासूस है। ISI की एजेंट है। कई लोग यूपी एसटीएफ से सीमा की सच्चाई जानने की मांग कर रहे थे।

पबजी और प्यार

जब सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई थी तो उसने बताया था कि ऑनलाइन गेम पबजी खेलते समय वह सचिन के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। इस समय सीमा हैदर नोएडा के रबूपुरा गांव में सचिन के साथ ठहरी हुई है। पाकिस्तान से आते समय सीमा अपने चार बच्चों को लेकर आई थी। वहीं,सीमा हैदर शुरू से ही भारत आने की वजह सचिन का प्यार बता रही है।

Jaya Sisters: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी के बारे में तो सब जानते होंगे लेकिन उनकी कितनी सालियां हैं इस बारे में कम ही लोग जानते होंगे। आज हम अमिताभ बच्चन की साली साहिबा के बारे में बताएंगे।

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन पिछले पांच दशक से समय से दर्शकों का मनोरजंन करते आ रहे हैं। उनका नाम हर घर का बच्चा-बच्चा जानता है। उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन के बारे में सब जानते हैं लेकिन अमिताभ बच्चन की कितनी सालियों के जीजा जी हैं ? इस बारे में शायद ही कोई जानता होगा। बॉलीवुड के शहंशाह एक नहीं बल्कि दो सालियों के जीजा जी हैं।

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के मुकाम पर पहुंचकर शादी कर ली थी। अमिताभ बच्चन का ससुराल मध्य प्रदेश के भोपाल में है। जया बच्चन के पिता का नाम तरुण कुमार भादुड़ी है, वहीं उनकी मां का नाम इंदिरा भादुड़ी है। पिता तरुण कुमार अपने समय के पत्रकार हुआ करते थे। जया बच्चन ने फ़िल्मी दुनिया में बहुत नाम कमाया। वहीं, उनकी बहने लाइम लाइट से दूर रहीं।

Jaya Sisters: 3 बहनें हैं जया बच्चन की

एक्ट्रेस जया बच्चन की दो बहनें और हैं। जिनका नाम नीता और रीता वर्मा हैं। जया ने महज 15 साल की उम्र में मनोरंजन की दुनिया में अपना करियर शुरू कर दिया था। उनकी पहली बांग्ला फिल्म का नाम ‘महानगर’ था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। जया जितनी फिल्म इंडस्ट्री में लाइम लाइट में रही वही,उनकी बहनें लाइम लाइट से दूर रहीं।

जया का जीजा

जया भादुड़ी  के जीजा राजीव वर्मा भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। लेकिन इसके बाद भी उनकी बहन रीता इस दुनिया से दूर रही। राजीव वर्मा कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रीता और राजीव वर्मा ने भी लव मैरिज की थी।

कैसे हुई थी शादी ?

रीता और राजीव वर्मा की पहली मुलाकात थिएटर में हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 1976 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, रीता फ़िल्मी दुनिया से दूर रही। वह आज भी भोपाल में रहती है। वहीं, अमिताभ बच्चन की दूसरी साली नीता भी शादीशुदा है।

Rishi Kapoor anniversary : ऋषि कपूर की आज 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने अनदेखी तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर में दोनों एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे है।

Rishi Kapoor Birth anniversary पर नीतू ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें याद कर रहे है। वहीं ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी उन्हें याद करते हुए एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है।

नीतू कपूर ने शेयर की ये तस्वीर

नीतू कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नीतू कपूर और ऋषि कपूर साथ में काफी खुश दिख रहे है और एकदम पार्टी वाले मूड में नजर आ रहे है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर ओवरसाइज्ड चश्में पहने नजर आ रहे है और दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ पोज दे रहे है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे।’

सेलेब्स ने किया कमेंट

नीतू कपूर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ ढेरों सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे चिंटू अंकल। इसके अलावा करिश्मा कपूर, डब्बू रत्नानी, करण कुंद्रा, मनीष मल्होत्रा आदि ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रिद्धिमा कपूर ने किया अपने पिता को याद

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। रिद्धिमा ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हम आपकी छत्रछाया में रहते है और आपसे प्यार करते है। हैप्पी बर्थडे पापा।’

RSS Profile:पुरे देश में आजादी के 75 साल पुरे होने पर ‘ आजादी का अमृत महोत्सव ‘ मनाया जा रहा है।

ऐसे में पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है। वहीँ , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी विपक्ष की आलोचना के बाद अपनी ट्विटर प्रोफाइल में तिरंगा झंडा लगा लिया है।

RSS Profile: RSS ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में लगाया तिरंगा झंडा

RSS ने शुक्रवार के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स की तस्वीरों पर अपने पारंपरिक भगवा झंडा के स्थान पर तिरंगा की DP लगा ली है। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में पीएम मोदी की अपील के बाद काफी लोगों ने अपने सोशल मीडिया खातों की डिस्प्ले पिक्चर बदलकर कर तिरंगा झंडा लगा लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघसंचालक मोहन भागवत ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पार तिरंगे की फोटो लगाई है।

दरअसल, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल राष्ट्रध्वज को लेकर संघ की आलोचना कर रहे थे। कांग्रेस ने कहा था कि क्या नागपुर में 52 साल तक राष्ट्रध्वज न फहराने वाला संगठन अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगाने के पीएम मोदी के आग्रह को मानेगा।

आरएसएस प्रचार विभाग के सह-प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है। आरएसएस ने अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पारंपरिक भगवा झंडे को हटाकर तिरंगा झंडा लगाया है।

Border Road Organization में 876 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले संगठन में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 876 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Border Road Organization में 876 पदों पर निकली भर्तियां

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को बीआरओ की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले सीमा सड़क संगठन में भर्ती के लिए विज्ञापन 27 मई 2022 के रोजगार समाचार में जारी हुआ है। जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती दिव्यांग वर्ग के लिए नहीं है।

कुल रिक्तियां 876 है। जिसमें से स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए 377 और मल्टी मल्टी स्किल्ड वर्कर (ड्राइवर इंजन स्टैटिक) के लिए 499 वैकेंसी है।

स्टोर कीपर के कुल 377 पद हैं। जिसमें से 157 अनारक्षित है। एससी कैटेगरी के लिए 53 ,एसटी के लिए 26 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 103 वर्ग है। ईडब्ल्यूएस के लिए 38 पद आरक्षित हैं। वही मल्टी स्किल्ड वर्कर पद 499 हैं। इनमें से 167 पद अनारक्षित हैं। एससी कैटेगरी के लिए 90 ,एसटी कैटेगरी के लिए 50 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 177 और ईडब्ल्यूएस के 18 पद आरक्षित हैं।

स्टोर कीपर और मल्टी स्किल्ड वर्कर के इन पदों पर संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 साल होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अधिकारी अधिसूचना पढ़ें।

इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित/ऑनलाइन परीक्षा से गुजरना होगा। इस परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करके मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्हें फिजिकल फिटनेस टेस्ट, स्किल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर सिलेक्ट किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद चयनित उम्मीदवारों को भर्ती किया जाएगा।

भारतीय नौसेना में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए निकली भर्तियां, बिना परीक्षा होगा चयन

आठवीं पास उम्मीदवारों के लिए एफसीआई हरियाणा में चौकीदार पदों पर निकली भर्तियां, जानिए कितना मिलेगा वेतन

IBAWWC : भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत ज़रीन ने इंस्तांबुल में थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को 5-0 से हराकर देश का नाम रोशन किया है। इसी के साथ ही ज़रीन ऐसी पांचवीं भारतीय मुक्केबाज बन गई हैं जिन्होंने IBAWWC में गोल्ड मेडल जीता है।

IBAWWC में निकहत ज़रीन ने जीता गोल्ड मेडल

भारत की उभरती हुई बॉक्सर तुर्की के इंस्तांबुल में थाईलैंड की जिटपोंग जुतामास  को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। गुरुवार के दिन खेले गए फाइनल मैच में ज़रीन ने जिटपोंग जुतामास को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। निकहत ने यह गोल्ड मेडल 52 किलोग्राम भार वर्ग में जीता है। इसी के साथ ही निकहत ज़रीन विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पांचवीं भारतीय मुक्केबाज बन गई है।

निकहत ज़रीन का वीडियो वायरल

बॉक्सिंग मुकाबले के फाइनल में जजों ने निकहत के पक्ष में 30-27, 29-28 , 29-28 , 30-27 और 29-28 का फैसला दिया। फाइनल में शानदार जीत से पहले ज़रीन ने अपने हर मुकाबले को शानदार तरीके से जीता।

निकहत ज़रीन जूनियर विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप रह चुकी है

जूनियर विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता रह चुकी निकहत ज़रीन ने इससे पहले सेमीफइनल मुकाबले में ब्राज़ील की कैरोलिना डी अलमेडा 5-0 से हराकर फाइनल में परवेश किया था।

पांचवीं भारतीय बॉक्सर

निकहत ज़रीन से पहले यह रिकॉर्ड 6 बार एमसी मैरीकॉम ने बनाया है। उन्होंने 2002 , 2005 , 2006 ,2008 , 2010 और 2018 विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा , सरिता देवी ने 2006 में , जेनी आएल ने 2006 में , लेखा केसी ने 2006 ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अलग-अलग भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।

निकहत ज़रीन के गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही साल 2022 की विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। ज़रीन के अलावा दो अन्य भारतीय मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय महिला बॉक्सर मनीषा मौन ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में और परवीन हुड्डा ने 63 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीते हैं।

Ranjit Singh Murder Case में आज सोमवार को 19 साल बाद फैंसला आया है। सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम और 4 अन्य लोगो को इस केस में उम्र कैद की सजा सुनाई है।

Ranjit Singh Murder Case: गुरमीत राम रहीम समेत 5 अन्य लोगो को CBI कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में आज सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम और 4 अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम और 4 अन्य को पहले ही इस केस में दोषी ठहराया गया था, लेकिन उनकी सजा का ऐलान नहीं किया गया था। पहले इस मामले में फैसला 12 अक्टूबर को किया जाना था लेकिन कोर्ट ने फैंसला 18 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

पंचकुले में किया गया था धारा 144 को लागु

सजा के ऐलान से पहले पंचकूला जिले में सुरक्षा व्यस्था को मद्देनजर रखते हुए धारा-144 को लागु कर दिया गया था। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा की तरफ से जारी आदेश में कहा गया था कि जान व् माल के नुकसान, जिले में शांति भंग करने, किसी भी तरहं के दंगो की आशंकाओं के चलते जिले में धारा-144 लागु की गयी है।

10 जुलाई 2002 को हुई थी रंजीत की हत्या

रंजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 को की गई थी। इस हत्याकांड मामले में आज 19 साल बाद फैसला सुनाया गया है। इस मामले की जाँच सीबीआई ने की और यह केस सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चला। अंत में राम रहीम और 4 अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई

राम रहीम फिलहाल रोहतक के सुनारिया जेल में बंद है। उसे पहले ही साध्वियों के रेप केस में 20 साल और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

MyCityJaipur – Jaipur, Rajasthan – Candidate should have 2 to 3 years of experience in same field. Salary : No bar for the right candidate. , Other details… –

Permanent – Part-time

[


]

Source link

2 साल की बच्ची दूसरी मंज़िल से गिर जाती है , समय पर एक लड़का फरिश्ता बन कर जान बचाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

तुर्की के डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ इस्तांबुल में एक Baby दूसरी मंज़िल से गिरती है और उसे एक 17 साल का लड़का कैच कर लेता है। बच्ची की जान बचाने वाले ‘फ्यूजी जबात’ ने अपने इस हैरतंगेज कारनामे से लोगों का दिल छू लिया। ‘फ्यूजी जबात’ की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। जैसे ‘फ्यूजी जबात’ ने देखा कि एक बच्ची अपने घर की छत से गिरने वाली है,वह फुटपाथ पर जा खड़ा हुआ और बच्ची का कैच ले लिया। ‘फ्यूजी जबात’ की बुद्धिमानी के चलते बच्ची को एक भी खरोंच नहीं आई।

‘फ्यूजी जबात’ उसी सड़क पर कार्यशाला में काम करता है ,जहां यह घटना घटी। लड़के का कहना है कि बच्ची को बचाने के लिए उसने वही किया जो उसे करना चाहिए था। ‘डेली सभा’ न्यूज़ पोर्टल के अनुसार बच्ची की मां खाना पकाने में व्यस्त थी उसी समय बच्ची खिड़की से गिर गई। इस घटना ने बच्ची की मां को हिला कर रख दिया।

बच्ची के परिवार ने ‘फ्यूजी जबात’ को बच्ची को बचाने के लिए 200 तुर्की ‘लीरास’ उपहार स्वरूप दिए। ‘फ्यूजी जबात’ के इस कारनामें ने उनको सोशल मीडिया पर हीरो बना दिया। ‘फ्यूजी’ के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Pulwama CRPF: पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमले की संभावना एक आत्मघाती हमलावर द्वारा की गई,विस्फोटक से भरी कार ने CRPF की बस को टक्कर मारी। बस जम्मू से श्रीनगर आ रहे काफिले का हिस्सा थी।

Pulwama में CRPF जवानों पर जैश का कायरतापूर्ण हमला

पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमला, जम्मू-कश्मीर आतंकवादियों की कायरता और निंदनीय कार्रवाई है। राष्ट्र शहीद सैनिकों को सलाम करता है और हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ एकजुट हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।आतंकवादियों को उनके जघन्य कृत्य के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। श्री अरुण जेटली ने कहा।

सीआरपीएफ के जवान शहीद

नृशंस आतंकवादी हमले से आहत जिसमें सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शोक संतप्त परिवारों के लिए मेरी हार्दिक संवेदना। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा।

मैं जम्मू-कश्मीर में #CRPF के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले से बहुत परेशान हूं, जिसमें हमारे कई बहादुर सीआरपीएफ जवान शहीद हुए हैं और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं, कुछ गंभीर रूप से। हमारे शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। राहुल गाँधी ने कहा।

अवंतीपुर में शहीद और घायलों की खबर सुनकर में बहुत आहत हूँ। इस भीषण आतंकी हमले की निंदा करने के लिए में निशब्द हूँ। इस पागलपन के खत्म होने से पहले कितने ओर लोगों का जीवन छीन जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कहा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का आज 49वां बर्थडे है। एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे अपनी बेटी राशा थडानी के साथ जंगल में सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन आज 26 अक्टूबर को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। रवीना के बर्थडे पर फैंस के साथ-साथ ढेरों सेलिब्रटीज ने भी उन्हें बधाइयां दी है। वहीं रवीना की बेटी राशा थडानी ने भी एक खूसबूरत सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

रवीना टंडन के बर्थडे पर राशा ने शेयर किया डांस वीडियो

राशा थडानी ने अपनी  माँ रवीना टंडन के बर्थडे पर एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस वीडियो में दोनों माँ-बेटी साथ में डांस करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राशा ने अपनी माँ के लिए एक खूबसूरत सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘इस खूबसूरत इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। मेरी रोल मॉडल। मैं कभी-कभी आपकी तरफ देखती हूँ और सोचती हूँ कि मैं इतनी भाग्यशाली कैसे हो गई। मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी, कोई भी आपसे ज्यादा करीब नहीं आ पाएगा।’

बेटी संग रवीना ने जंगल में मनाया बर्थडे

वहीं हाल ही में रवीना ने अपने बर्थडे प्लान्स के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने पिंकविला से बातचीत के दौरान कहा था कि वे अपना बर्थडे अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ मनाती है। रवीना ने कहा था, ‘ईमानदारी से कहूँ तो मेरा जन्मदिन हमेशा मेरे परिवार और करीबी लोगों के साथ होता है।वैसे तो कोई खास सेलिब्रेशन नहीं होता लेकिन 12 बजते ही मेरे बच्चे ज्यादातर सरप्राइज प्लान करते है। लेकिन इस बार जब मेरी बेटी ने पूछा की आप अपने बर्थडे पर क्या करना चाहती है तो मैंने कहा कि चलो जंगल भाग चलते है, और हमने वही किया।’

कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चूका है। टीजर में कार्तिक और कियारा दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी बीच मेकर्स ने इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चूका है। टीजर में कार्तिक और कियारा दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है।

कार्तिक-कियारा की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

दरअसल हाल  ही में मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी  की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में कार्तिक और कियारा की रोमांटिक केमस्ट्री देखने को मिल रहे है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर फुल रोमांस और ड्रामे से भरपूर है। इसके साथ ही टीजर में कार्तिक कंई धमाकेदार डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे है।

रोमांटिक अंदाज में नजर आए कार्तिक-कियारा

टीजर की शुरुवात कार्तिक आर्यन के शानदार डायलॉग्स के साथ होती है। कार्तिक अपने दिल का हाल बयां करते हुए कहते है, “बाते जो कभी पूरी न हो, वादे जो कभी अधूरे न हो, हँसी जो कभी कम न हो, आँखें जो कभी नम न हो, और अगर हो तो बस इतना जरूर हो कि आँसू उसके हो लेकिन आँखें मेरी हो।” यहां देखिए टीजर-

टीजर में कार्तिक और कियारा दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। इसके साथ ही कभी दोनों खुश नजर आते है तो कभी दोनों को रोते हुए देखा जा सकता है। वहीं बैकग्राउंड में इस फिल्म का गाना ‘आज के बाद तू मेरी रहना’ भी सुना जा सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

‘सत्यप्रेम की कथा’ को डायरेक्टर समीर विध्वंस ने डायरेक्ट किया है। वहीं साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री और किशोर अरोड़ा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी स्टारर यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने छोटे बेटे जहांगीर को लेकर बड़ी दिलचस्प टिप्पणी दी है। जिसे सुनकर उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी हैरान हो जाएगी ।

अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान इसी वर्ष फरवरी महीने में दूसरे बेटे के माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम जहांगीर रखा है। वह हाल ही में सैफ अली खान ने अपने दूसरे बेटे को लेकर ऐसा बयान दिया है कि जिसके सुनकर आपको भी खूब हंसी आएगी । सैफ ने यह बयान द कपिल शर्मा शो में दिया है।

द कपिल शर्मा शो में किया खुलासा 

फेमस टीवी शो में जब कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सैफ अली खान से पूछा कि लॉकडाउन में उन्होंने क्या-क्या किया है। इसके जवाब में सैफ अली खान ने कहा कि पहले लॉकडाउन में उन्होंने फ्रेंच भाषा सीखी और खाना बनाना सिखा। वही दूसरे लॉकडाउन में बच्चा हो गया। जहांगीर लगता है मेरी लॉकडाउन की बड़ी उपलब्धि है।

बता दें जब सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा था। उस समय काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद हाल ही में छोटे बेटे का नाम जहांगीर के बारे में ही काफी विवाद हुआ। हालांकि करीना कपूर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह काफी सकारात्मक इंसान है और ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती है।

करीना कपूर का ब्यान 

करीना ने कहा था कि वह काफी हैरान है कि बच्चों को लेकर भी लोग ऐसी नकारात्मक टिप्पणियां दे सकते हैं। लेकिन उन्हें पता है कि जहाँ पॉजिटिविटी होती है वहां नेगेटिविटी नहीं होती है । वही हाल ही में करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों के नाम रखने की वजह बताई है। अभिनेत्री का कहना है कि उनके दोनों बेटे का भी प्यारे हैं और तैमूर और जहांगीर नाम उन्हें काफी प्यारे लगे थे। इसलिए उन्होंने नाम रखे हैं।

आपको बता दें जहांगीर के जन्म से पहले सैफ अली खान और करीना कपूर ने यह फैसला किया था कि वह अपने छोटे बेटे को मीडिया और सुर्खियों से दूर रखेंगे। लेकिन अब करीना कपूर खुद अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है । सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित तीन अत्तंकवदियों को मार गिराया है । इसी बीच किलो फोर्स के GOC मेजर जनरल एचएस साही ने स्थानीय आतंकवादियों को हथियार छोड़कर राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है । साथ उन्होंने आतंकियों को चेतावनी भी दी है।

जीओसी साही ने दी आतंकियों को चेतावनी

किलो फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एचएस साही ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय आतंकियों को हथियार छोड़कर राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है । उन्होंने आतंकियों द्वारा ऐसा नहीं करने पर उन्हें ( स्थानीय आतंकियों को ) मुदासीर पंडित और उसके सहयोगियों के पास पहुंचा दिए जाने की चेतावनी दी है ।

हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वालों का स्वागत है

जनरल साही ने कहा ,” जम्मू कश्मीर के स्थानीय इच्छुक आतंकियों का हथियार छोड़कर राष्ट्र की मुख़्य धारा में शामिल होने के लिए स्वागत है । अगर वे बंदूक की संस्कृति को नहीं छोड़ना चाहते तो, मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि वे उसी जगह पहुंचा दिए जाएंगे जहां मुदासीर पंडित और उसके सहयोगी हैं ।” बता दें आज तड़के सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के सोपोर में तीन आतंकवादियों को एक एनकाउंटर में मार गिराया है ।  जिनमें से एक स्थानीय आतंकी मुदासीर पंडित भी था ।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा ,”  जम्मू कश्मीर के सोपोर में एक अभियान के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया है ।  यह भारतीय सेना , पुलिस और सीआरपीएफ का साझा ऑपरेशन था । ये तीनों आतंकी विभिन्न अपराधों में शामिल थे । उनमें से एक मुदासीर पंडित के नाम 18 एफआईआर दर्ज हैं ।”

पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह का ब्यान

डीजीपी दिलबाग सिंह ने आगे कहा ,” इस साल सोपोर में दो मुठभेड़ों में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो विदेशी आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। इससे साफ पता चलता है कि विदेशी आतंकी अभी भी मौजूद हैं जो निचले स्तर पर हैं। हमारे पास उनका विवरण है और हम उसी के अनुसार अभियान शुरू कर रहे हैं।”

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने बल्ले की धार के अलावा अपने नपे-तुले शब्दों में सब कुछ कहने के लिए भी काफी फेमस है। हाल ही में विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सवाल जवाब का सेशन चलाया था। जिसमें एक फैन ने उनसे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रिश्तो की बात पूछी थी। जिस पर उन्होंने बहुत ही शानदार जवाब दिया।

इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया

टीम इंडिया 2 जून को 3 महीने से भी ज्यादा लंबे समय के लिए इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना है। भारतीय टीम इस समय मुंबई में अपना क्वारंटाइन पूरा कर रही है। इस आइसोलेशन पीरियड में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी हैं। उन्होंने शनिवार के दिन इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए सवाल जवाब का एक खास सेशन रखा था। जिसमें फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे। जिनका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया है। इसी दौरान एक फैन ने विराट कोहली से सिर्फ 2 शब्दों में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को बयां करने के लिए कहा। विराट कोहली ने बिना किसी देरी किए अपनी ही स्टाइल में जवाब दिया और उनके जवाब से फैंस गदगद हो रहे हैं।

माही के लिए कोहली के दो शब्द

किंग कोहली ने एमएस धोनी के लिए जो दो शब्द इस्तेमाल किए थे वे थे ‘रिस्पेक्ट’ और ‘ट्रस्ट’ यानी भरोसा और सम्मान। इससे साफ जाहिर होता है कि कोहली और धोनी के रिश्ते कितने गहरे हैं, माही को लेकर विराट कोहली के दिल में कितनी जगह है और वह उनको कितना मानते हैं।

बता दें कि विराट ने धोनी की कप्तानी में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके अलावा कोहली के भारतीय टीम के कप्तान बनने में भी एम एस धोनी की अहम भूमिका रही है। और इससे भी अधिक संयोग वाली बात यह है कि जब धोनी ने इंटरनेशनल करियर की आखिरी पारी खेली, तब उस टीम के कप्तान विराट कोहली ही थे । कोहली ने धोनी के संन्यास लेने के बाद उनके साथ अपनी दोस्ती रिश्तों को लेकर भी काफी बातें कही थी।

साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईपीएल 2021 से पहले इंग्लैंड को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में धूल चटाई थी। भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा। टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड के लिए चार्टर्ड विमान से रवाना होगी और वहां पहुंचने के बाद 10 दिन तक क्वारंटाइन में रहेगी।

आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिनमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए गए हैं। कहा-अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को मजबूत करना अहम भूमिका निभाता है।

मंत्रालय ने कहा ,’ हम सभी जानते हैं कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। चूंकि ,अभी तक covid-19 के लिए कोई दवा नहीं बनी है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि एहतियाती कदम उठाएं जो इस समय हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।’

कुछ उपाय बताते हुए मंत्रालय ने कहा ,’ हर दिन कम से कम 30 मिनट योग अभ्यास करो ,प्राणायाम करें ,ध्यान लगाएं। दिनभर गर्म पानी पिएं ,हल्दी ,धनिया और जीरा जैसे मसालों का सेवन करें। ‘

मंत्रालय ने दिन में दो बार तुलसी ,काली मिर्च दाल-चीनी ,सूखी अदरक ,किशमिश का काढ़ा पीने और 150 मिलीलीटर दूध में आधा चमच हल्दी मिलाकर पीने की सलाह दी है। ये भी पढ़ें : फेसबुक उपभोक्ताओं के लिए खास है ये खबर

सूखी खांसी होने पर मंत्रालय ने दिन एक बार पुदीने की हरी पत्तियों या अजवाइन के साथ भांप लेने की सलाह दी है। गले में खरास होने पर शहद के साथ लौंग का मिश्रण मिलाकर लेने की सलाह दी है। कहा कि इन उपायों से आमतौर पर सूखी खांसी या गले की सूजन कम होती है। अगर फिर भी लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ये भी पढ़ें : जानिए, किन लोगों को करवाना चाहिए कोरोना वायरस का टेस्ट

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के सपने को साँझा करते हुए एक वीडियो में बताया कि वह चित्रकार बनना चाहते थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने इस सपने को पूरा करेंगे।

विश्व कप के बाद बाद संन्यास लेने की चर्चा के बीच ‘महेंद्र सिंह धोनी’ ने अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि संन्यास के बाद वह पेंटिंग पर ध्यान देंगे अपने बचपन के सपने पूरा करेंगे।धोनी के बयान के बाद उनके संन्यास लेने के कयास लगाए जा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वीडियो में कहा कि मैं आप सभी गुप्त बात साँझा करना चाहता हूं। बचपन में मैं एक चित्रकार बनना चाहता था। मैंने बहुत क्रिकेट खेल ली है। अब मैंने फैसला किया है ,वह समय आ गया है मैं करना चाहता था और इस लिए मैंने कुछ पेंटिंग बनाई हैं।

भारत की वनडे टीम और टी-20 के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम के साथ ब्रिटेन जाने के लिए तैयार हैं। यह विश्व कप उनका आखिरी हो सकता है। टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। उनकी पेंटिंग प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित है। दूसरी पेंटिंग के बारे में उन्होंने कहा कि यह भविष्य में परिवहन साधन हो सकते हैं।

Nipah Virus-NiV Report: भारत में हाल ही में निपाह वायरस के मामले सामने आए हैं। मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में निपाह के मामले सामने आए हैं। यह एक छोटा लेकिन गंभीर प्रकोप है। जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में फैला है।

Nipah Virus से भारत में कितने मरीजों की मौत और संक्रमण

24 जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक Nipah Virus पुष्ट मामलों की संख्या 5 है। ये सभी मामले पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आसपास के एक डॉक्टर,एक नर्स और एक स्वास्थय कर्मी और दो अन्य मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Nipah Virus से मरने वालों की संख्या

उपलब्ध रिपोर्ट में इन पांच मामलों में किसी भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि एक महिला नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि पुरुष स्वास्थयकर्मी की स्थिति में सुधार हो रहा है। सभी मरीजों को ICU में रखा गया है। मरीजों को Remdesivir जैसी दवाएं दी जा रही हैं। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन और होम आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले 2001 और 2007 में निपाह वायरस के मामले देखे गए थे, अब 19 साल बाद फिर नए मामले सामने आए हैं।

किन किन राज्यों में फैला है निपाह वायरस ?

स्वास्थय मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल और केरल में संक्रमण के मामले देखे गए हैं। देश के बाकि राज्यों में कोई मामला सामने नहीं आया है।

Nipah Virus के लक्षण
  • शुरूआती लक्षण 🙁 3 से 14 दिनों तक) बुखार ,सिरदर्द ,गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, खांसी, उल्टी आना और साँस लेने में तकलीफ होना।
  • गंभीर चरण : चक्कर आना, नींद , सुस्ती, भ्रम, चेतना में बदलाव, कोमा में जाना और दौरा पड़ना।
  • Incubation period: 4 से 14 दिन तक
  • Survivors में 20% मामलों में neurological sequelae जैसे seizure disorders या personality changes हो सकते हैं।
  • Relapse या delayed encephalitis भी संभव है।
निपाह वायरस का उपचार
  • इसकी कोई स्पेसिफिक दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
  • केवल supportive care: आराम, hydration, सांस की मदद (ventilation अगर जरूरी), neurological complications का इलाज, ICU सपोर्ट।
  • कुछ मामलों में Remdesivir जैसी antiviral दवाओं का उपयोग किया जा रहा है।
  • Case fatality rate: 40%-75% तक

निपाह वायरस की रोकथाम 

  • संक्रमित जानवरों और सूअरों से संपर्क न करें।
  • संक्रमित व्यक्ति से संपर्क न करें।
  • साबुन से हाथ धोएं
  • PPE किट का इस्तेमाल करें।

यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फ़ैल सकता है , इसलिए हेल्थ वर्कर्स को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

Kumbh stampede: प्रयागराज में आयोजित मेले में 28-29 जनवरी 2025 मची भगदड़ में 82 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार ये संख्या 37 है।

उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 37 बताई है, जबकि बीबीसी की गहन जांच में दावा किया गया है कि दुर्घटना में कम से कम 82 लोग मारे गए हैं। नीचे घटना का विस्तृत विवरण और विभिन्न स्रोतों से किए गए दावों का विश्लेषण दिया गया है।

कुंभ भगदड़ में हुई मौतों पर यूपी सरकार का दावा

उत्तर प्रदेश सरकार और महाकुंभ मेला प्रशासन ने बताया कि 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दौरान संगम नोज के पास भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी और बाद में अन्य स्थानों पर हुई मौतों सहित कुल 37 मौतों की पुष्टि हुई। यूपी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख देने की घोषणा की थीं।

Kumbh stampede: मेला प्राधिकरण का दावा

29 जनवरी को मेला प्राधिकरण के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि 30 मृतकों में से 25 की पहचान हो गई है और 60 लोग घायल हैं। प्रशासन का दावा है कि संगम नोज पर भीड़ बढ़ने और बैरिकेडिंग टूटने की वजह से भगदड़ मची।

बीबीसी की पड़ताल

बीबीसी हिंदी ने 10 जून 2025 को प्रकाशित अपनी विस्तृत जांच में दावा किया है कि महाकुंभ में मची भगदड़ में कम से कम 82 लोगों की मौत हुई थी। यह आंकड़ा सरकारी दावे (37) से कहीं ज़्यादा है।

बीबीसी की टीम ने 11 राज्यों के 50 से अधिक जिलों में 100 से अधिक परिवारों से मुलाकात की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जैसे ठोस सबूतों के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंची।

मृतकों के परिवार वालों का दावा

Kumbh stampede: 26 परिवारों ने बताया कि उन्हें 5-5 लाख रुपए नकद दिए गए, लेकिन इन मौतों को सरकारी सूची में शामिल नहीं किया गया। इनमें उत्तर प्रदेश के 18 परिवार, बिहार के 5, पश्चिम बंगाल के 2 और झारखंड का 1 परिवार शामिल है। कुछ परिवारों ने दावा किया कि उन पर यह राशि स्वीकार करने का दबाव बनाया गया था। परिवारजनों पर ये दबाव बनाया गया था कि मृतकों की मौत भगदड़ की वजह से नहीं बल्कि बिमारी या अन्य कारणों से हुई थी।

दैनिक भास्कर की जांच में दावा

दैनिक भास्कर ने 1 फरवरी 2025 को अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भगदड़ में 49 लोगों की मौत हुई थी। 30 जनवरी को मोतीलाल नेहरू कॉलेज के शवगृह में 24 लावारिस शव मिले, जिनमें से 19 नए थे, जिसके आधार पर मरने वालों की संख्या 49 बताई गई।

न्यूजलाउंडरी की जांच

5 फरवरी 2025 को एक एक्स पोस्ट में न्यूज़लॉन्ड्री ने सरकारी आँकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि 79 लोगों की मौत हो गई है और 72 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हालाँकि, यह आँकड़ा भी सरकारी दावे (30) से ज़्यादा था।

इस घटना का सटीक विवरण जानने के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक जांच की आवश्यकता है। जैसा कि 1954 की भगदड़ के बाद किया गया था। जिसमें 800 से अधिक लोग मारे गए थे।

Kartik Aaryan New Look: कर्तिक आर्यन ने करण जौहर की फिल्म के लिए अपनी लंबी दाढ़ी और बालों को कटवा दिया है। वहीं अब उन्होंने…

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले काफी समय से अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म की फिल्म शूटिंग कर रहे थे। बता दे कि फिल्म के लिए एक्टर ने पिछले कंई महीनों से काफी लंबी दाढ़ी और बाल रखे हुए थे। वहीं अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कार्तिक ने अपने लंबे बालों को अलविदा कह दिया है। हाल ही में उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वे एक नए लुक में (Kartik Aaryan New Look) नजर आ रहे है।

Kartik Aaryan New Look

दरअसल हाल ही में कर्तिक आर्यन ने ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि आज इस फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। वहीं इस फिल्म के लिए उन्होंने एक नया लुक अपनाया है और अपने लंबे बालों और बियर्ड क बाय-बाय कह दिया है।

कार्तिक ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग

पहली तस्वीर में कार्तिक क्लैपबोर्ड के साथ नजर आ रह है। वहीं एक तस्वीर में जमीन पर कार्तिक के कटे हुए बाल देखे जा सकते है। इससे अगली फोटो में वे अपने लंबे बालों को आखिरी बार लहराते नजर आ रह है। वहीं अंतिम तस्वीर में उन्हें अपनी कॉफी एन्जॉय करते देखा जा सकता है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “रे तैयार है।”

कब रिलीज होगी ये फिल्म ?

बता दे कि ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म को सामीर विध्वंस डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म से पहले कार्तिक और समीर को जोड़ी ‘सत्यप्रेम की कथा’ में साथ काम का चुके है। वहीं इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह फिल्म साल 2026 में वेलेंटाइंस वीक में रिलीज होगी।

Washing Machine में लोग आमतौर सभी प्रकार के कपड़े धोने के लिए ड़ाल देते है लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे चीजें होती है जिन्हे भूल से भी वाशिंग मशीन में नहीं ड़ालना चाहिए। इससे आपके कपड़ो के साथ-साथ आपकी मशीन के खराब होने के चांस भी बढ़ जाते है।

वाशिंग मशीन (Washing Machine) के आने से लोगों के लिए कपड़े धोने और सुखाने का काम काफी आसान हो गया है। इसमें आप ढ़ेर सारे कपड़े कुछ ही समय में धो और सुखा सकते है। वैसे तो आजकल वाशिंग मशीन लगभग हर घर में पाई जाती है लेकिन अभी भी बहुत सारे लोगों को इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं पता है। तो चलिए आज इस लेख में हम बताएंगे कि आपको कौन-कौन से कपड़े मशीन में धोने से परहेज करना चाहिए।

लेदर की जैकेट और ड्रेस को Washing Machine में नहीं धोना चाहिए

अगर आपके पास लेदर को कोई जैकेट या ड्रेस है तो इसे मशीन में धोने से परहेज करना चाहिए। बता दे कि मशीन में लेदर के कपड़े धोने से न केवल आपके कपड़े खराब हो जाएंगे बल्कि आपकी मशीन खराब होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में आप लेदर के कपड़ों को सॉफ्ट ब्रश या बेबी वाइप्स की मदद से आसानी से क्लीन कर सकते है।

सिल्क के कपड़े

सिल्क के कपड़ों को भूल से भी वाशिंग मशीन में नहीं धोना चाहिए। बता दे कि सिल्क बहुत ही डेलिकेट फैब्रिक होता है। ऐसे में जब आप सिल्क के कपड़ो को वाशिंग मशीन में धोने के लिए डालते है तो उनके धागे निकले सकते है और कपडे अपनी चमक भी खो देते है।

रेनकोट

रेनकोट वाटरप्रूफ होते है। ऐसे में वाशिंग मशीन में ड़ालने से ये फूल जाते है और इनके खराब होने का खतरा बना रहता है।

ऊनी कपडों को मशीन में धोने से करे परहेज़

ऊनी कपड़ों को भी वाशिंग मशीन में धोने से परहेज करना चाहिए। बता दे कि ऊनी कपड़ों को मशीन में धोने से इनके रोए निकल जाते है और कंई बार ऐसे कपड़े काफी लूज़ भी हो जाते है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप ऐसे कपड़ों को ड्राई क्लीन कराएं या फिर हाथों से धोएं।

स्टोन, मोतियों या भारी कढ़ाई वाले कपड़े

कुछ लोग पैसे और समय बचाने के चक्कर में हेवी एम्ब्रॉएडरी, मोतियों और स्टोन वर्क वाले कपड़े भी वाशिंग मशीन में धोने के लिए डाल देते है। ऐसे कपडों को मशीन में घुमाने से उनकी कढ़ाई और स्टोन, मोती निकलने लगते है और कपड़े अपनी चमक भी खो देते है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप ऐसे कपड़ों को वाशिंग मशीन में धोने की गलती भूलकर भी न करें।

AR Rahman and Saira Banu Divorce : संगीतकार एआर रहमान का शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा बानो से तलाक हो गया है। दोनों ने के इस फैसले से फैंस सदमें में हैं।

AR Rahman और Saira Banu का हुआ तलाक

ऑस्कर अवॉर्ड विनर मशहुर संगीतकार एआर रहमान का पत्नी सायरा बानो से तलाक हो गया है। दोनों ने अपने तलाक की घोषणा मंगलवार को की है। आधिकारिक ब्यान में कहा गया,” शादी के 29 वर्ष बाद श्रीमती सायरा बानो ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का फैसला लिया है। ” इसके साथ ही दोनों ने लोगों से निजी गोपनीयता और समझदारी करने का अनुरोध किया है।

AR Rahman और Saira Banu के तलाक की वजह

सायरा बानो के वकील ने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा,” निकाह के 29 साल बाद श्रीमती सायरा बानो ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का कठिन फैसला लिया है। फैसला रिश्तों में भावनात्मक तनाव आने के कारण लिया गया। एक दूसरे के प्रति गहरे प्रेम के बावजूद दंपति ने पाया कि तनाव और कठिनाइयों ने दोनों के बीच दूरियां पैदा कर दी हैं। इन दूरियों को कोई भी पक्ष पाटने में सक्षम नहीं है। सायरा बानो ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला दर्द और पीड़ा के कारण लिया है। ”

ये भी पढ़ें, एआर रहमान के गाने “माँ तुझे सलाम” की वजह से ब्लॉक हुआ था आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट, जानिए क्या है पूरा मामला 

इसके साथ ही दोनों ने जनता से समझ और गोपनीयता का सम्मान करने की अपील की है। कहा कि दोनों कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

एआर रहमान ने पत्नी से तलाक के बाद किया ट्वीट

संगीतकार एआर रहमान ने तलाक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपना दर्द ब्यान किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा,” लगा था कि हमारी शादी के 30 वर्ष पुरे होंगे। लेकिन हालात ऐसे बने कि हमारे दिल टूट गए। टूटे हुए टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी हिल सकता है। टूटे हुए हिस्से कभी वापस अपनी जगह नहीं पाते। इस कठिन समय में हमारी गोपनीयता का सम्मान करने के लिए सभी का धन्यवाद। ”

एआर रहमान और  सायरा बानो की शादी

सिंगर, कंपोजर एआर रहमान और सायरा बानो का निकाह 1995 में हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। बेटियों के नाम खतीजा और रहीमा हैं और बेटे का नाम अमीन है।

Janhvi Kapoor ने हाल ही में अपनी बनाई कुछ खूबसूरत पेंटिंग की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने बताया कि ये पेंटिंग्स उन्होंने पापा…

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। वहीं हाल ही में जान्हवी ने अपने एक ऐसे टैलेंट के बारे में बताया है, जिसके बारे में शायद ही उनके फैंस को मालूम होगा। दरअसल उन्हें पेंटिंग करने का शौक है। हाल ही में जान्हवी ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी बनाई चित्रकारी की झलक दिखाई है।

Janhvi Kapoor ने बनाई खूबसूरत पेंटिंग्स

दरअसल हाल ही में जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उन्हें अपने द्वारा बनाए गए चित्रों के साथ पोज देते देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में जान्हवी को माता लक्ष्मी जी की पेंटिंग के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने एक खुले आसमान का चित्र भी बनाया है।

इन प्यारी इस तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, “जब पापा आपकी पेंटिंग्स के साथ आपको एक स्टूडेंट की तरह पोज करने के लिए कहते है, ताकि वो उन्हें अपने फ्रेंड्स ग्रुप में फॉरवर्ड कर सके और आपके बेसिक आर्ट स्किल को भी बढ़ा-चढ़ा कर पेश करें।”

अन्नया पांडे ने किया ये कमेंट

वहीं जैसे ही Janhvi Kapoor ने ये तस्वीरें शेयर कि तो उनकी दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाई। अनन्या ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूट।’ इसके साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी लगाई है। इसके अलावा जोया अख्तर और मनीष मल्होत्रा ने भी हार्ट इमोजी ड्राप करते हुए उनकी तारीफ की है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी कपूर

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो जान्हवी कपूर पिछली बार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवारा’ में नजर आई थी। वहीं अब वे करण जौहर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में नजर आएँगे।

यह भी पढ़े : ग्रीन साड़ी में जान्हवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख पापा बोनी कपूर ने किया ये कमेंट 

Kargil War: भारत में इजराइल के राजदूत रह चुके डेनियल कार्मन ने कहा कि कारगिल युद्ध में समर्थन के बदले में भारत इजराइल को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। डेनियल का ये ब्यान उन अटकलों के बीच आया है, जिनमें कहा गया कि भारत ने गाजा के साथ युद्ध में इजराइल को ड्रोन और तोपखाने के गोले की आपूर्ति की है।

Kargil War के एहसान का बदला

Kargil War: भारत में इजराइल के राजदूत रह चुके डेनियल कार्मन ने दावा किया है कि भारत 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान इजराइल के समर्थन के एहसान का बदला चुकाने के लिए गाजा के साथ युद्ध में इजराइल को हथियारों की आपूर्ति कर सकता है।

वाइनेट न्यूज़ को दिए गए इंटरव्यू में डेनियल कार्मन ने कहा ,” इजराइल उन देशों में से एक था, जिसने पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान भारत को हथियार उपलब्ध कराए थे।’

वर्ष 2014 से 2018 तक भारत में इजराइल के राजदूत के रूप में कार्य कर चुके कार्मन ने कहा ,” भारतीय हमें हमेशा ये याद दिलाते रहते हैं कि कारगिल युद्ध के दौरान इजराइल उनके साथ था। वे इसे नहीं भूलते हैं और अब शायद वह एहसान वापस कर रहे हैं। ” 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल वॉर के दौरान इजराइल ने भारत को ड्रोन सहित अन्य सैन्य सामग्री की आपूर्ति की थी।

भारत इजराइल को ड्रोन और तोप के गोलों की आपूर्ति कर रहा है

डेनियल कार्मन की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि गाजा के साथ युद्ध में भारत इजराइल को ड्रोन और तोप के गोलों की आपूर्ति कर रहा है। बता दें, इसी साल फरवरी महीने में मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि भारत ने इजराइल को हैदराबाद में निर्मित एडवांस्ड हर्मिस 900 ड्रोन प्रदान किए थे।

Pager Attack के बाद इजराइल ने लेबनान में किए वॉकी टॉकी ब्लास्ट, 14 की मौत 500 से अधिक घायल

हालांकि, भारत सरकार ने अभी तक इन रिपोर्टों की कोई पुष्टि नहीं की है और न डेनियल की टिपण्णियों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। बता दें,इजराइल और गाजा के बीच पिछले 18 महीने से युद चल रहा है। इस वॉर में अभी तक 38000 के करीब लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

Manisha wins : मनीषा रानी ने शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा को हराकर झलक दिखला जा सीजन 11 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। झलक दिखला जा सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले शनिवार शाम को हुआ।

टीवी रियलिटी डांस शो झलक दिखला जा सीजन के विजेता की घोषणा हो गई है। बिहार की बेटी मनीषा रानी ने ये खिताब अपने नाम किया है। रानी ने शोएब और अद्रिजा को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल के खिताब पर कब्जा किया है।

Manisha wins: डांस शो झलक दिखला जा 11 की विनर

टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा का ग्रांड फिनाले शनिवार शाम को हुआ। शो के फाइनल में मनीषा रानी ने मशहूर डांसर धनश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा को हराकर खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, शोएब और अद्रिजा शो के आखिर तक मनीषा रानी के सामने डटे रहे।

शो के विजेता मनीषा रानी को मिली इतनी प्राइज मनी

झलक दिखला जा 11 के विजेता की ट्रॉफी के साथ मनीषा रानी को 30 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है। वहीं, कोरियोग्राफर आशुतोष को दस लाख रुपए प्राइज मनी मिली है।

विनर मनीषा रानी ने जताया समर्थकों का आभार

फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम करने के कुछ देर बाद मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समर्थकों का आभार जताते हुए एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। मनीषा रानी ने लिखा,” आज शब्द कम हैं आपकी तारीफ में। बिहार के एक छोटे से गांव से आई एक छोटी सी लड़की ने बड़े सपने देखे। और उस सपने को पूरा करने के लिए पूरा हिन्दुस्तान साथ आया। ”

रानी ने आगे लिखा,” शुक्रिया उन सबका, जिन्होंने मुझे झलक दिखला जा की यात्रा में इतना प्यार दिया और ट्रॉफी भी मेरे हाथ में दिलवाई। आपकी तारीफ में क्या कहें ? आप हमारी जान बन गए हैं। मैं बहुत खुश हूं, आज में हार्ड वर्क के बाद एक बच्चे की तरह सोने जा रही हूं। ”

Video: हुमा कुरैशी ने उड़ाया फराह खान के ऑउटफिट का मजाक, कहा-‘ये बेडशीट क्यों पहन ली’

फेयरवेल पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने किया डांस

वहीं, झलक दिखला जा सीजन 11 खत्म होते ही शो की टीम ने एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने फेयरवेल पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। पार्टी के जश्न के माहौल में मलाइका अरोड़ा ने अपने आइटम सॉन्ग ‘चल छैयां छैयां’ पर डांस किया।

Electoral Bond Scheme: Supreme Court ने इलेक्टोरल बांड योजना को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मतदाताओं को पार्टी की फंडिंग का सोर्स जानने का अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को कहा कि बैंक को बताना होगा कि उसे बांड में कहां से और कितने पैसे मिले।

लोक सभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बांड को लेकर अपना फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने चुनावी बांड को अवैध बताते हुए इस पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि चुनावी बांड सुचना के अधिकार का उल्लंघन है। सभी मतदाताओं को पार्टी की फंडिंग के सोर्स को जानने का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने इलेक्टोरल बांड को लेकर फैसला सुनाया। राजनीतिक दलों को गुमनामी दान देने की अनुमति वाले चुनावी बांड पर चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पादरीवाला ,जस्टिस संजीव खन्ना , जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने आज 15 फरवरी 2024 को अपना फैसला सुनाया।

सर्वोच्च अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा,” काले धन पर अंकुश लगाना और दानकर्ताओं की पहचान गुप्त रखना चुनावी बांड का बचाव या राजनीतिक निष्कर्षों में पारदर्शिता की जरूरत का अधिकार नहीं हो सकता। यह योजना सुचना के अधिकार का उल्लंघन करती और इससे बदले की भावना पैदा हो सकती है। ”

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2 जनवरी 2018 को इलेक्टोरल बांड योजना को अधिसूचित किया था। जिसके अनुसार, भारत का कोई भी नागरिक चुनावी बांड को बैंक से खरीद सकता है। अधिसूचना में कहा गया था कि जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 कोई धारा 29ए के तहत चुनाव आयोग द्वारा पंजीकृत राजनितिक दल चुनावी बांड को स्वीकार कर सकते हैं। ये बांड वो ही राजनीतिक दल स्वीकार कर सकते हैं,जिन्हे पिछले लोक सभा या विधान सभा चुनाव में एक फीसदी या उससे अधिक मत मिले हों। इलेक्टोरल बांड को किसी भी राजनीतिक दल द्वारा केवल अधिकृत बैंक अकाउंट से कैश किया जा सकता है।

Electoral Bond Scheme: क्या है चुनावी बांड ?

Electoral Bond Scheme: इलेक्टोरल बांड की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसे लागु करने के पीछे यह धारणा दी गई थी कि राजनीतिक पार्टियों के दिए जाने वाले चंदे में पारदर्शिता आएगी और काले धन पर लगाम लगेगी। इसमें व्यक्ति, संस्थाएं और कॉर्पोरेट बांड खरीदकर राजनीतिक दलों को चंदा देते हैं। राजनीतिक दल बांड को भुना कर चंदा हासिल करते हैं। केंद्र सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की 29 शाखाओं को इलेक्टोरल बांड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया।एसबीआई की ये शाखाएं बेंगलुरु, कोलकता, नई दिल्ली, चेन्नई,मुंबई , गांधीनगर, रांची, पटना,  चंडीगढ़,जयपुर , भोपाल और गुवाहाटी में हैं।

राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल बांड से फायदा

इस योजना के तहत कोई भी दानकर्ता अपनी पहचान को छुपाते हुए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से एक करोड़ रुपए तक के इलेक्टोरल बांड खरीदकर राजनीतिक दलों को चंदा दे सकता है। इसमें खास बात ये है कि चुनावी बांड खरीदने वाले की पहचान गुप्त रहती है और उसे टैक्स में छूट मिलती है। 2018 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था ,” इलेक्टोरल बांड से चुनावी फंड में पारदर्शिता बढ़ेगी और साफ सुथरा चंदा मिलेगा। “

8 Indian: कतर की जेल से रिहा होने वाले 8 भारतीय नागरिक पहले भारतीय नौसेना में कर्मचारी काम करते थे। इन सभी पर कथित तौर पर कतर के सबमरीन प्रोग्राम की जासूसी करने का आरोप लगा था। ये लोग अक्टूबर 2022 से कतर की जेल में बंद थे।

8 Indian: अदालत ने नौसैनिकों को रिहा करने का आदेश दिया

8 Indian: सोमवार के दिन कतर की अदालत ने आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा करने का आदेश दिया है। रिहाई के बाद इनमें से सात पूर्व नौसैनिक भारत वापस लौट आए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। इन आठों पूर्व नौसैनिकों पर कतर में जासूसी करने का आरोप लगा था। कतर कोर्ट ने इन सभी को सजा-ए-मौत सुनाई थी। जिसके बाद इन सभी को रिहा करवाना काफी मुश्किल हो रहा था।

भारत सरकार ने कतर की अदालत के फैसले का स्वागत किया है। इससे पहले भारत सरकार ने अपने आठों नागरिकों को मौत की सजा से बचाने के लिए अपील की थी। जिसके बाद 28 दिसंबर 2023 को खाड़ी देश की अदालत ने इन सभी की मौत की सजा पर रोक लगा दी थी।

आठों पूर्व नौसैनिकों के रिहा होने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा,” भारत सरकार कतर की जेल में बंद किए गए अल दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठों भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। हम इन सभी की रिहाई के लिए कतर के अमीर के फैसले की तारीफ करते हैं। आठ में से साथ पूर्व नौसैनिक भारत लौट आए हैं। ” वहीं वतन वापस लौटे सात नागरिकों में से एक ने कहा,”हम बहुत खुश हैं कि हम सकुशल वतन वापस लौट आए हैं। निश्चित रूप से हम पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहेंगे। क्योंकि यह सब उनके निजी हस्तक्षेप के कारण ही संभव हो पाया है। ”

बता दें, इन सभी को रिहा करवाने के लिए भारत और कतर के बीच राजनयिक वार्ता चल रही थी। जिसके बाद इन सभी की मौत की सजा को बढ़ी हुई जेल की सजा में बदल दिया गया था। इससे पहले इन सभी का परिवार वालों ने रिहाई के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई थी।

क्यों सुनाई गई थी मौत की सजा ?

खाड़ी देश की जेल में बंद आठों भारतीय नागरिक पहले भारतीय नौसेना में काम करते थे। इन सभी पर कतर सबमरीन प्रोग्राम की जासूसी करने का आरोप लगा था। इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया थे। ये सभी अक्टूबर 2022 से कतर की जेल में बंद थे। पिछले साल ही इन्हे मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, कतर कोर्ट ने इन्हे किस मामले में दोषी करार दिया था, ये सार्वजनिक नहीं किया गया।

बीच समंदर 35 सोमाली लुटेरों ने किया भारतीय नौसेना के सामने सरेंडर, इंडियन नेवी ने 17 बंधकों को छुड़ाया

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय डाक विभाग में विभिन्न पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के के लिए बढ़िया खबर है। इंडिया पोस्ट ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडिया पोस्ट में भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 दिसंबर 2023 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

डाक विभाग में पदों का विवरण

  • कुल पद : 1899
  • पोस्टल असिस्टेंट : 598 पद
  • पोस्टमैन : 585 पद
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ: 570 पद
  • शॉर्टिंग असिस्टेंट : 143 पद
  • गॉर्ड : 3 पद

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवारों को दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट होना चाहिए। इनमें से कुछ पदों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा

भारतीय डाक विभाग में विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।  जबकि अधिकतम उम्र 27 वर्ष है। आरक्षति वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

यह भी पढ़े : mscbl bank job: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें डिटेल

Karachi to Noida film: सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा का पहला पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म का थीम सॉन्ग 20 अगस्त को रिलीज होगा।

Karachi to Noida film

इन दिनों पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर की खूब चर्चा हो रही है। सीमा हैदर पर दो फ़िल्में बनाई जानी हैं। जिनमें से एक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सीमा हैदर पर कराची टू नोएडा फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्ममेकर ने कराची टू नोएडा फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म का पहला गाना भी बन चूका है। जिसे 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी पर आधारित कराची टू नोएडा फिल्म में अभिनेत्री फरहीन फलक ने सीमा का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन भरत सिंह कर रहे हैं

पहला गाना

कराची टू नोएडा फिल्म का पहला गाना 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म निर्माता और निर्देशक अमित जानी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर कराची टू नोएडा का पोस्टर जारी किया है। अमित जानी के ट्वीट के अनुसार,गाने के निर्देशक भरत सिंह हैं। निर्माता अमित जानी। सिंगर प्रीति सरोज ने इस गाने को गाया है। गाने की अभिनेत्री फरहीन फलक है।

फर्स्ट लुक

कराची टू नोएडा के फर्स्ट पोस्टर में सीमा हैदर के तीन लुक दिखाए गए हैं। पहले लुक में अभिनेत्री फरहीन फलक सीमा हैदर की तरह नजर आ रही। दूसरे लुक में वह हिजाब पहने हुए नजर आ रही है। तीसरे लुक में वह साड़ी में नजर आ रही है। जिसमें उनके सिर पर साड़ी का पल्लू ढका हुआ है और माथे पर बिंदिया है।

बता दें, सचिन मीणा और सीमा हैदर की प्रेम कहानी बिलकुल अलग है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर को नोएडा के रबूपुरा के सचिन मीणा से ऑनलाइन गेम पबजी खेलते समय प्यार हो गया था। दोनों की मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी कि सीमा हैदर छुपते हुए सचिन से मिलने भारत आ पहुंची। सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी। यहां पहुँचने के कुछ दिन बाद सीमा और सचिन को क़ानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ा। यूपी एटीएस सीमा हैदर मामले की जांच कर रही है।

Rinku Singh Batting: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में KKR ने रोमांचक जीत हासिल की है। शाहरुख खान की केकेआर को जीत दिलाने का श्रेय रिंकू सिंह को जाता है।

Rinku Singh की Batting के मुरीद हुए शाहरुख खान, कहा-झूमे जो रिंकू सिंह

जिन्होंने आखिरी ओवर में मैच पाशा पलते हुए 5 छक्के जड़कर कर गुजरात को शिकस्त दी है। रिंकू सिंह की बल्लेबाजी को देखकर शाहरुख खान भी उनके दीवाने हो गए हैं।

आईपीएल सीजन में कोलकाता बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को शानदार मुकाबला हुआ। इस मैच में केकेआर ने गुजरात को हराकर उसकी शानदार जीत हासिल की है। इस जीत का श्रेय रिंकू सिंह को जाता है।

रिंकू ने आखिरी ओवर में मैच का पाशा पलते हुए एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ते हुए गुजरात टाइटंस टीम को हरा दिया। रिंकू सिंह की अदभुत पारी को देख्रकर टीम के मालिक शाहरुख खान भी उनके मुरीद हो गए। शाहरुख खान ने के ट्वीट कर रिंकू सिंह की तुलना पठान ( फिल्म )  से कर दी।

शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए लिखा,” झूमे जो रिंकू सिंह …. माय बेबी। नितीश राणा वेंकटेश अय्यर आप लोग भी शानदार हैं। बधाई हो। ” शाहरुख खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान का ट्वीट

वहीं, बात करें मैच के बारे में तो, रविवार के दिन कोलकाता और गुजरात के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में केकेआर ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर जीत हासिल की। इस जीत का श्रेय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को जाता है। जिन्होंने 21 गेंद पर 48 रन बनाकर कोलकता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई है।

COVID Cases:भारत में पिछले 24 घंटे में COVID 19 संक्रमण के 754 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसी दौरान कोरोनावायरस के कारण एक शख्स की मौत हो गई है।

COVID Cases: देश में फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार

कोरोना महामारी का खौफ भारत में फिर सताने लगा है। देश में कोरोनावायरस के मामलो में उछाल आने लगा है। पिछले कई दिनों से कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले भारत के कोरोना के मामले न के बराबर हो गए थे। वायरस के मामले पिछले 6 सप्ताह से बढ़ने लगे हैं।

पिछले कई दिनों से भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की गुरुवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 754 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे पहले 12 नवंबर 2022 को कोरोना के दैनिक मामले 734 दर्ज हुए थे।

बुधवार के दिन देश में कोरोना के कुल 618  नए केस दर्ज हुए थे। उसी दिन कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 5 दर्ज की गई थी। अब बीते कल के मुकाबले आज गुरुवार के दिन कोरोना के दैनिक मामलों में 136 की वृद्धि हुई है। गुरुवरर के दिन 754 नए केस दर्ज हुए हैं। इसी बीच एक व्यक्ति की मौत का भी मामला सामने आया है। कर्नाटक में एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई है।

सक्रिय मामले

केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज गुरुवार को कोरोना के 754 नए केस दर्ज हुए हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4623 है। इसी के साथ पिछले 24 घंटे में कोरोना के 327 मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में 426 लोग कोरोनावायरस को मात देकर ठीक होने मन कामयाब रहे हैं।

रिकवरी रेट बढ़ा

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.80 फीसदी चल रहा है। वहीँ, मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। सक्रिय मामलों की दर 0.01 प्रतिशत है। वहीँ, देश कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 220.64 डोज दी जा चुकी हैं।

Woman Locked:हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने कोरोनावायरस महामारी के डर की वजह तीन साल तक घर में बंद रही। महिला ने अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ खुद को घर में लॉकअप कर लिया था।

Woman Locked: COVID 19 के डर से बेटे के साथ 3 साल तक घर में बंद रही महिला

हरियाणा के गुरुग्राम जिला में एक महिला ने खुद को तीन साल तक कमरे में बंद रखा। महिला ने अपने साथ अपने बेटे को भी घर में लॉकअप कर लिया था। जिस समय दोनों अपने घर में बंद हुए उस समय महिला के बेटे की उम्र 8 साल थी।

बचाव टिया द्वारा रेस्क्यू करने के समय महिला का बेटा 11 साल का हो गया। महिला ने गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट में खुद को तीन साल तक बंद रखा। महिला ने ये कदम कोरोना वायरस महामारी के डर की वजह से उठाया। इतना ही नहीं महिला अपने पति तक को घर में घुसने नहीं देती थी।

मामला गुरुग्राम का है

मामले की जानकरी देते हुए बाल कल्याण समिति सदस्य उषा सोलंकी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया,”गुरुग्राम के चक्करपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बेटा पिछले तीन साल से फ्लैट में लॉक हैं। उसकी पत्नी न तो उसे फ्लैट के अंदर घुसने देती है और न ही उसके बेटे को बाहर आने देती है। ”

उषा सोलंकी ने बताया ,” पुलिस को शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया गया और टीमों को फ्लैट में भेजा गया। कोविड के डर की वजह से महिला ने खुद को अपने बेटे को बंद कर लिया था। ”

बाल कल्याण अधिकारी ने कहा ,” उसका पति उसे पैसे भेजता था और किराने का सामान भी देता था। उनका बेटा अब 11 साल का है। दोनों को बचा लिया गया है और अस्पताल भेज दिया गया है। महिला की मानसिक स्थिति की भी जांच की जाएगी। ”

बता दें, भारत में कोरोना वायरस महामारी के कारण लाखों लोगों की जान चली गई। हालांकि, अब कोविड 19 खतरा कम हो गया है।

Terrorists killed : जम्मू कश्मीर के सिधरा इलाके में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक साझा ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी एक ट्रक में छुपकर आए थे।

Terrorists killed: J&K में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

घाटी में सुरक्षा बलों का आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। बुधवार के दिन सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिलने के सुबह तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान में सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। ये तीनों एक ट्रक में छिपकर आए थे। मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के सिधरा इलाके में हुई।

सिधरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर

जिस सिधरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर हुआ , वह काफी संवेनदशील बताया जा रहा है। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए भी कई बार छापेमारी कर चुकी है। जहां एक ट्रक में छुपकर आए तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इससे पहले 20 दिसंबर 2022 को सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर किया था। जम्मू कश्मीर के डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि तीनों आतंकवादियों की पहचान हो चुकी है।

डीजीपी विजय कुमार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया

डीजीपी विजय कुमार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया ,” मारे गए तीनों आतंकी आम लोगों की हत्या में शामिल थे। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के नाम लतीफ लोन और उमेर नजीर के तौर पर हुई है। लोन एक कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल था। जबकि उमेर एक नेपाली नागरिक टिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था।

Shahrukh Khans Birthday:शाहरुख़ खान के बर्थडे पर हजारों फैंस उन्हें बधाई देने के लिए उनके बंगले मन्नत के बाहर इक्कठा हुए। किंग खान भी देर रात मन्नत की बालकनी से बाहर आए और अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा।

Shahrukh Khans Birthday: शाहरुख़ खान के बर्थडे पर ‘मन्नत’ के बाहर लगी फैंस की भीड़

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान आज अपना 57वां बर्थडे मना रहे है। किंग खान का बर्थडे उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं होता है। हर साल की तरह इस साल भी फैंस किंग खान को बर्थडे विश करने के लिए उनके बंगले मन्नत के बाहर इक्कठा हुए। शाहरुख़ ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और आधी रात मन्नत के बालकनी से बाहर आकर फैंस को सरप्राइज दिया।

शाहरुख़ ने यूं किया फैंस का शुक्रिया

वायरल वीडियो में देखा  जा सकता हैकि शाहरुख़ खान अपने फैंस का धन्यवाद करने के लिए आधी रात मन्नत की बालकनी से बाहर आते है। शाहरुख़ के छोटे बेटे अबराम भी इस  दौरान उनके साथ नजर आए। एक्टर ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज देते हुए फैंस को ट्रीट दिया और हाथ जोड़कर सभी को धन्यवाद कहा।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बात करें शाहरुख़ खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कि तो वे लंबे समय के बाद फिल्म ‘पठान’ से कमबैक करने जा रहे है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आएँगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ भी है। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएँगी। किंग खान के पास डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान भी है। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Salman Chishti: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिपण्णी की थी।

Salman Chishti: पुलिस ने अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को किया गिरफ्तार

जिसके बाद देश भर में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई। अब अजमेर दरगाह के खादिम ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ ब्यान दिया है। आरोपी सलमान चिश्ती को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सलमान चिश्ती को किया गिरफ्तार

अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को राजस्थान पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। सलमान चिश्ती ने ऑन कैमरा, निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सिर काटकर लाने वाले को अपना घर इनाम के रूप में देने की घोषणा की थी।

खादिम सलमान की गिरफ्तारी के बारे न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताते हुए एएसपी विकास सांगवान ने कहा ,” अजमेर पुलिस ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कथिततौर पर भड़काऊ ब्यान देने के आरोप में कल रात अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने दी यह जानकारी

पुलिस अधिकारी ने कहा ,” हमें सुचना मिली थी कि दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती द्वारा भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो डाला गया है। जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर सलमान चिश्ती को उसके घर से पकड़ा है। उससे पूछताछ जारी है। उसने नूपुर शर्मा के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिपण्णी की थी। ”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा ,” वीडियो में जैसा प्रतीत हो रहा है उससे लग रहा है कि सलमान चिश्ती ने कुछ नशा किया था। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं। ”

दरगाह के दिवान ने की कड़ी निंदा

दूसरी तरफ अजमेर दरगाह के दिवान जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा ,” मैं इस वीडियो की कड़ी निंदा करता हूं। दरगाह को साम्प्रदायिक सद्भाव स्थान के रूप में देखा जाता है। खादिम द्वारा जाहिर किए गए बयानों को दरगाह का संदेश नहीं माना जा सकता। वह व्यक्तिगत ब्यान है और बेहद निंदनीय है। ”

आपको बता दें , इससे पहले दो मुस्लिम युवकों ने उदयपुर में एक दर्जी कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। कन्हैया लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि नूपुर शर्मा के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट डालने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

कन्हैया लाल की हत्या के आरोपी गोश मोहम्मद और रियाज अख्तरी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने टेलर की हत्या करते हुए उसका वीडियो भी बनाया था। उस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी गई थी। राजस्थान पुलिस अब राज्य में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

Scroll to Top