Site icon www.4Pillar.news

Photos: खूब मस्ती करते नजर आए निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर धूम मचानी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त थे। निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को मिस करते हुए भी नजर आये थे। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने फोटोशॉप का सहारा लेकर एक फोटो के साथ निक के नजदीक होने का अहसास कराया था।

अब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की। निक-प्रियंका की यह फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में खास बात ये है कि पॉप सिंगर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर बहुत ही दिलचस्प कमेंट किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस एक साथ एक इवेंट की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा ,” तुम पर नाज है। जब 27 साल की उम्र में आपका अपना टकीला हो। ” जिसका जवाब देते हुए निक जोनस ने लिखा ,” माय ब्यूटीफुल फॉरएवर डे। ” इस तरह निक-प्रियंका फोटो में न सिर्फ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि दोनों का प्यार भी झलक रहा है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

कुछ दिन पहले निक जोनस ने अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसमें निक अकेले नजर आ रहे थे। इस पर प्रियंका चोपड़ा भावुक हो गई थी। उन्होंने फोटोशॉप करके एक फोटो बनाई थी जिसमें वह निक जोनस के गले लगी हुई नजर आ रही थी। निक और प्रियंका चोपड़ा की यह फोटो खूब वायरल हुई थी।

Exit mobile version