Site icon www.4Pillar.news

लॉकडाउन में पास दिखाने के लिए बोलने पर निहंगों ने काटा पुलिस ASI का हाथ, आरोपी गिफ्तार

निहंगों से पटियाला पुलिस द्वारा लॉकडाउन में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए बोला गया था। लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से पुलिस का बेरिकेड और गेट तोड़ दिया।

निहंगों से पटियाला पुलिस द्वारा लॉकडाउन में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए बोला गया था। लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से पुलिस का बेरिकेड और गेट तोड़ दिया।

आज रविवार के दिन सुबह 6 बजकर 15 मिनट के आसपस पटिलाया में सनौर सब्जी मंडी के गेट पर निहंगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में निहंगों ने पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह का तेजधार हथियार से हाथ काट दिया। हमले में तीन अन्य पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। जिसके बाद पुलिस एएसआई को नजदीकी राजेंद्र हॉस्पिटल में ले जाया गया और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। जहां उसकी सर्जरी की जा रही है।

स्पेशल चीफ सेक्रेटरी पंजाब केबीएस सिद्धू  ने कहा ,” पटियाला के गांव बलबेड़ा से आरोपी निहंगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल भी हो गया था। जिसको बाद में अस्पताल ले जाया गया। इस ऑपरेशन की निगरानी पटियाला जोन के आईजी जतिंदर सिंह ओळख कर रहे थे।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,पटियाला,मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा , ” कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज का लिया गया है। ”

उन्होंने आगे कहा ,हम पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर और चंडीगढ़ पुलिस टीम के साथ संपर्क में हैं। पुलिस टीम पहले ही पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। हम घायल पुलिस एएसआई के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Exit mobile version