Nikki Tamboli ने रेट्रो सॉन्ग जवानी जानेमन पर ऐसा डांस दिखाया। जिसे देखकर फैन आहें भरने लगे। निक्की ने खुद डांस वीडियो को शेयर किया है।
टीवी अभिनेत्री निक्की तंबोली अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। हाल ही में निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री पुरानी फिल्म के गाने पर किलर मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। निक्की ने डांस करते हुए जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में अभिनेत्री ने साड़ी पहनी हुई है।
अभिनेत्री निक्की तंबोली का साड़ी अवतार लोगों को खुब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस स्किन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके अलावा अभिनेत्री की दिलकश अदाएं भी लोगों का दिल चुरा रही हैं। निक्की तंबोली के वीडियो को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। साड़ी में उनके डांस मूव्स लोगों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। निक्की तंबोली ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘जवानी जानेमन’ लिखा है।
निक्की तंबोली के डांस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा ,” हमें पहले ही पता है, जुलाई में कौन शिकार बना था। ” दूसरे यूजर ने लिखा ,”शिकार तो हो चूका है और उस शिकार का नाम मनन शाह है। ” एक अन्य ने लिखा ,” जल्दी ही कोई शिकार होने वाला है। ” इस तरह तंबोली के वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Video: Video: निक्की तंबोली ने ब्लैक ब्रा फ्लॉन्ट कर सर्दी में बढ़ाया पारा, फैन बोले-उर्फी जावेद लग रही हो
बता दें निक्की तंबोली सलमान खान के फेमस टीवी शो बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा रह चुकी है। निक्की तंबोली इस सीजन की सेकिंड रनर अप रही थीं। इसके अलावा निक्की तंबोली रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाडी’ में भी नजर आ चुकी है। इस शो में वह दसवें स्थान पर रही थीं। निक्की तंबोली साउथ इंडियन मूवीज में भी काम कर चुकी हैं। अब तक वह तीन साउथ इंडियन फिल्मों में नजर आ चुकी है।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…