Politics

Nirmala Sitharaman Budget: कभी सेल्स गर्ल का काम करती थीं निर्मला सीतारमण, आज रच रही हैं इतिहास

Nirmala Sitharaman Budget 2024 : पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश करने जा रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कभी लंदन में सेल्स गर्ल का काम किया करती थीं। आज निर्मला सीतारमण सातवीं बार बजट पेश कर इतिहास रचने जा रही हैं। हालांकि, मोरारजी देसाई 10 बार बजट पेश कर चुके हैं।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) सातवीं बार आम बजट पेश करने वाली हैं। वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। इस बार वित्तमंत्री सातवीं बार बजट पेश करेंगी। इसी के साथ ही निर्मला सीतारमण इतिहास रचने जा रही हैं। वो पहली ऐसी महिला वित्त मंत्री होंगी जो लगातार सात बार बजट पेश करेंगी। हालांकि, सबसे ज्यादा 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व वित्तमंत्री मोराजी देसाई के नाम है। लेकिन उन्होंने पुरुष वर्ग में बजट पेश किए हैं जबकि निर्मला सीतारमण (महिला मंत्री ) सातवीं बार बजट पेश करेंगी।

कौन हैं निर्मला सीतारमण ?

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै के ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके माता पिता का नाम सावित्री और नारायण सीतारमण है। पिता नारायण रेलवे में कर्मचारी थे जबकि माता हाउसवाइफ थीं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट कान्वेंट एंग्लो इंडियन हायर सेकंडरी स्कूल से ग्रहण की थी। निर्मला ने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। बाद में उन्होंने दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर और एमफिल की डिग्री हासिल की। जेनयू में ही उनकी मुलाकात परकला प्रभाकर से हुई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और बाद में शादी कर ली।

सीतारमण के पति का नाम

परकला प्रभाकर संग शादी के बाद निर्मला सीतारमण लंदन चली गई। लंदन में उन्होंने एक होम डेकॉर स्टोर में सेल्स गर्ल की नौकरी की। इसके बाद उन्होंने बीसीसी वर्ल्ड सर्विस के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने एक ऑडिट फर्म के साथ काम किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

1990 में निर्मला सीतारमण स्वदेश लौट आईं। उन्होंने 2003 से लेकर 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के रूप में काम किया। वह 2008 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। राजनीती में कदम रखने के दो साल के भीतर वह सुषमा स्वराज के बाद बीजेपी की दूसरी महिला प्रवक्ता बन गई। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद निर्मला सीतारमण को केंद्रीय वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। साल 2017 में उन्हें भारत की रक्षा मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। 2019 में उन्हें फिर वित्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण के रिकार्ड्स

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साथ ही निर्मला सीतारमण ने कई रिकॉर्ड बनाए। वह पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी शपथ लेने वाली पहली महिला बन गई। इसके साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर पूरा कार्यकाल पूरा करते हुए पूर्व वित्त मंत्री मनमोहन सिंह और अरुण जेटली की बराबरी कर ली।

2017 में देश की पहली महिला रक्षा मंत्री के रुप में नियुक्त होकर उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया। इसके आलावा आजाद भारत में पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री का रिकॉर्ड बनाया। आज वो लगातार सातवीं बार बजट पेश कर इतिहास रचने जा रही हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

14 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

14 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

15 घंटे ago