Site icon www.4Pillar.news

नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर का क्यूट वीडियो हुआ वायरल ,आप भी देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर का एक क्यूट मोमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों की अदाएं बहुत शानदार है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर का एक क्यूट मोमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों की अदाएं बहुत शानदार है।

साल की शुरुआत में रेमो डिसूजा के निर्देशन में रिलीज हुई स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म में नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर के अलावा प्रभुदेवा और वरुण धवन ने मुख्य भूमिका निभाई। डांस आधारित फिल्म SD3D फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

इस फिल्म में नोरा फतेही ने भारतीय डांस टीम को लीड किया वहीँ श्रद्धा कपूर ने पाकिस्तान की टीम को। अब कोरोना वायरस महामारी के दौर में दोनों नोरा और श्रद्धा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों अभिनेत्रियों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही। नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को नोरा फतेही स्टार नाम के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया।

इसके अलावा नोरा फतेही का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में नोरा फतेही बेली डांस करती हुई नजर आ रही है।

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो नोरा फतेही ने साल 2019 में रिलीज हुई सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत भारत फिल्म में शानदार अभिनय किया था। इसके एक्ट्रेस ने बाहुबली ,स्त्री ,बाटला हाउस और स्ट्रीट डांसर 3D में शानदार अभिनय किया है।

फतेही अब जल्द ही अजय देवगन के साथ हिंदी फिल्म भुज:द प्राइड ऑफ़ इंडिया ,में नजर आने वाली हैं। वहीँ श्रद्धा कपूर के बारे में बात करें ,तो एक्ट्रेस ने साल 2010 में तीन पत्ती फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके अभिनय को प्रभास के साथ साहो फिल्म में खूब पसंद किया गया।

Exit mobile version