नोरा फ़तेही ने ताज पहनकर की कैटवॉक: Video

Nora Crown: नोरा फ़तेही अपनी डांसिंग और सिंगिंग के लिए जानी जाती है। दूसरी तरफ नोरा सोशल मीडिया पर भी अपने वीडियो से धमाल मचाए रखती हैं। नोरा के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं।

Nora Crown: नोरा फ़तेही ने ताज पहनकर की कैटवॉक

नोरा फ़तेही ने कुछ दिन पहले सेल्फी के साथ वीडियो शेयर किया था। जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ। उनका ये वीडियो अब भी धमाल मचा रहा है। नोरा इस वीडियो में ताज पहनकर कैट वाक करती हुई नजर आ रही है।

नोरा का ये नया अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। मोरक़्क़न मैगजीन के लिए लिया गए इस वीडियो को नोरा फ़तेही ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। नोरा फ़तेही ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,”आज का सबक दोस्तों,जब आपके कमरे में ढेर सारे नफरत करने वाले हों तो यूं कैट वाक करें। नफरत करने वालों को टैग करें।

स्ट्रीट डांसर फिल्म

नोरा फ़तेही इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। नोरा की सलमान खान के साथ ‘भारत’ फिल्म और वरुण धवन के साथ ‘स्ट्रीट डांसर’ आने वाली हैं। भारत फिल्म का तो गाना भी रिलीज हो चूका है जिसमें नोरा ने जबदस्त डांस किया है। नोरा के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।


बॉलीवुड में नोरा फ़तेही ने ‘रोर -टाइगरस ऑफ़ द सुंदरबंस से डेब्यू किया था। नोरा क्रेजी कुकक्ड़ फैमिली में भी काम कर चुकी। नोरा फ़तेही बिग बॉस 9 में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version