Site icon www.4Pillar.news

नोरा फतेही के तूफ़ानी डांस ने मचाया धमाल:Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने गर्मी गाने का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

खूब वायरल हो रहा है नोरा फतेही का डांस वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने गर्मी गाने का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

नोरा फतेही अपने धमाकेदार डांस से कहर बरपा दिया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 12 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। फैंस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वैसे भी उनके वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होते रहते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। नोरा फतेही अपने बेली डांस के लिए मशहूर है और इस वीडियो में अपनी अदाओं का जादू बिखेर रही है। आपको बता दें ,नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर नोरा अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है।

जिनको फैंस खूब पसंद करते हैं। नोरा फतेही हाल ही में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ भारत फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई है।

कनाडा मूल की नोरा फतेही अपने डांस के लिए मशहूर है। नोरा फतेही ने फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में ‘दिलबर’ गाने पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसी गाने पर उन्होंने ‘बाहुबली’ फिल्म में भी डांस किया है। नोरा फतेही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर 3 डी फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह एक डांस आधारित फिल्म है।

Exit mobile version