Site icon 4PILLAR.NEWS

नोरा फतेही के वीडियो ने मचाया धमाल

Nora Festival: नोरा फतेही के वीडियो ने मचाया धमाल

Nora Festival:क्रिसमस के अवसर पर नोरा फतेही का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। नोरा फतेही का ये वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। दिलबर गर्ल स्ट्रीट डांसर फिल्म में आएंगी नजर।

Nora Festival: नोरा फतेही के वीडियो ने मचाया धमाल

क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड कलाकारों के वीडियो और फोटो भी धूम मचा रहे हैं। बॉलीवुड के कलाकर इस अवसर पर खूब जश्न मना रहे हैं। अब डांस सनसनी नोरा फतेही के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। नोरा फतेही इन तस्वीरोंऔर वीडियो में नए अंदाज में नजर आ रही है।

दिलबर गर्ल का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

नोरा फतेही ने इन तस्वीरों और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। नोरा फतेही की इन तस्वीरों और वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्रम एकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” मैरी क्रिसमस गर्मी स्टाइल। “

दूसरे वीडियो में नोरा फतेही ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आ रही है। इस फोटो में उनके पीछे क्रिसमस का पेड़ बना हुआ है। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह हर रोज अपना कोई न कोई वीडियो या फोटो शेयर करती रहती है।

दिलबर गर्ल नाम से मशहूर नोरा फतेही

दिलबर गर्ल नाम से मशहूर नोरा फतेही हाल ही में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ ‘भारत’ फिल्म में नजर आई थी। नोरा फतेही ,वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर फिल्म में नजर आने वाली है।

Exit mobile version