Site icon 4PILLAR

ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने गोली मारी, हालत नाजुक

Naba Kishore: ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने गोली मारी

Naba Kishore:उड़ीसा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मार दी गई है। घटना उस समय की है जब नाबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

Naba Kishore: ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने गोली मारी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबा किशोर दास को झारसुगुड़ा जिला में एक पुलिस उप निरीक्षक ने गोली मारी है।

ASI गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई

ओडिसा के ब्रजराजनगर के एडीजीपी गुप्तेश्वर भोई ने संवददाताओं को बताया,” ASI गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई है। जिससे मंत्री नाबा किशोर दास घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही मंत्री गाड़ी से उतरे, उन्हें गोली मार दी गई। इस हमले के पीछे का मकसद  अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में मंत्री नाबा किशोर दास को अस्पताल में ले जाते हुए दिखाया गया है।

मंत्री नाबा किशोर दास

मंत्री नाबा किशोर दास, लोक शिकायत कार्यालय के उद्धघाटन समाहरोह में पहुंचे थे। उनके पहुँचने पर वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घटना स्थल पर मौजूद एक सख्श ने बताया कि एक पुलिस कर्मी मंत्री पर गोली चलाने के बाद भाग रहा है। फिलहाल, मंत्री की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बता दें, नाबा किशोर दास उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक करोड़ रुपए से अधिक की कीमत का सोने का कलश दान किया था। उन्होंने शनि शिंगणापुर मंदिर में 1.7 किलोग्राम का कलश दान किया था।

नाबा किशोर दास पहले कांग्रेस पार्टी में थे। बाद में वह बीजू जनता दल में शामिल हो गए थे। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें अपनी सरकार में राज्य स्वास्थ्य मंत्री का पद दिया था। Published on: Jan 29, 2023 at 15:02

Exit mobile version