Site icon www.4Pillar.news

ऐश्वर्या राय बच्चन के बर्थडे पर पति अभिषेक बच्चन ने सुंदर फोटो शेयर का दी बधाई,कहा-आई लव यू

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर पति अभिषेक बच्चन ने खास अंदाज में विश किया है। अभिषेक ने ने पत्नी ऐश्वर्या की एक सुंदर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर बर्थडे की बधाई दी है। 

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर पति अभिषेक बच्चन ने खास अंदाज में विश किया है। अभिषेक ने ने पत्नी ऐश्वर्या की एक सुंदर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर बर्थडे की बधाई दी है।

ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर 2021 के दिन 48 वर्ष की हो चुकी है। उनका जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलोर में हुआ।  पूर्व मिस वर्ल्ड के जन्मदिन दिन के अवसर पर फैंस और सेलेब्रिटीज ने ऐश्वर्या राय को जन्मदिन दिन की बधाई दी। पति अभिषेक बच्चन ने ऐश को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या राय की एक खूबसूरत फोटो साझा करते हुए जन्म दिन की बधाई दी है। अभिषेक ने उनकी की फोटो शेयर करते हुए बहुत ही प्यार भरा कैप्शन दिया।

देखें ऐश्वर्या राय की सुंदर फोटो 

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी ऐश्वर्या की सुंदर फोटो साझा करते हुए लिखा ,” जन्मदिन की शुभकामनाएं,पत्नी। मेरे जीवन में आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आई लव यू। ” अभिषेक द्वारा शेयर की गई इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन के 47 वे जन्मदिन के अवसर पर फैंस दे रहे हैं बधाइयां Photos

अभिषेक द्वारा शेयर की गई ऐश्वर्या राय की फोटो पर पहलवान विजेंद्र सिंह ने जन्म दिन की बधाई देते हुए लिखा ,हैप्पी बर्थडे भाभी। ” अभिनेत्री बिपासा बासु ने दिल की ईमोजो के साथ विश किया। वहीँ मशहूर फोटोग्राफर दब्बू रत्नानी ने भी हार्ट इमोजी के साथ जन्मदिन की बधाई दी।

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन के 47 वे जन्मदिन के अवसर पर फैंस दे रहे हैं बधाइयां Photos

बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। उनको मिस वर्ल्ड के ख़िताब से नवाजा गया था। मॉडलिंग के दुनिया में अपनी धाक जमाने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अपने अभिनय के करियर में उन्होंने काफी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। उन्होंने देवदास ,गुरु ,धूम जैसी फिल्मों में काम किया। गौरतलब है 48 वर्षीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Exit mobile version