4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

सुशांत सिंह की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने लिखा भावुक संदेश

Rhea on: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। अपने दोस्त की पुण्यतिथि पर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Rhea on:भावुक हुई रिया

अभिनेता सुशांत सिंह की आज दूसरी पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था। जिसके बाद उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई थी। प्रशंसकों के दिलों में सुशांत सिंह राजपूत की यादें आज भी जिंदा है।

यही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर अभिनेता को याद किया है। रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजपूत के साथ कुछ फोटो शेयर की है और इन फोटो के जरिए उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड को याद किया है। रिया चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर प्रशंसक खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपने चहेते कलाकार को याद कर रहे हैं।

पुण्यतिथि पर शेयर की फोटो

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा,” रोज तुम्हारी याद आती है। “इस तरह रिया ने  अपने फैंस के साथ अपने दिल की बात साझा की है। रिया की इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा,” हमें भी उनकी बहुत याद आती है। उनकी आत्मा को शांति मिले। तुम स्ट्रांग रहो रिया। इस तरह काफी लोग रिया चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CexmpoeNPZ2/

सुशांत सिंह राजपूत का निधन

आपको बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। वह अपने मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में मृत पाए गए थे।  सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच चल रही है।

फिलहाल जांच एजेंसियां किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती सहित अभिनेता के कई सहयोगियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जिन्हें बाद में बेल पर छोड़ दिया।

वही रिया चक्रवर्ती के बारे में बात करें तो हाल ही में डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थी। इस फिल्म में रिया के साथ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन , इमरान हाशमी , अनु कपूर नजर आए थे। रिया ने अपने करियर की शुरुआत ‘मेरे डैड की मारुति’ फिल्म से शुरू की थी। इसके अलावा उन्होंने तेलुगू तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *