Crime

DRDO जासूसी केस में इंटरपोल की मदद लेगी उड़ीसा पुलिस, हनी ट्रैप के जरिए अहम दस्तावेज हुए थे लीक

डीआरडीओ जासूसी कांड में की जांच के लिए उड़ीसा पुलिस इंटरपोल की मदद लेगी। उड़ीसा पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल डायरेक्टर जनरल संजीव पांडा ने बताया कि आरोपियों के साथ वीडियो कॉल से महिला ऑपरेटिव की तस्वीर मिली है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के आइटीआर जासूसी मामले की जांच कर रही उड़ीसा पुलिस की क्राइम ब्रांच एक रहस्य में महिला तक पहुंचने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से इंटरपोल की मदद लेगी। यह जानकारी क्राइम ब्रांच के एडीजी संजीव पांडा ने मीडिया को दी है। मंगलवार के दिन उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ब्रिटेन से  आया फोन नंबर किसका है, किसके नाम से है ? क्राइम ब्रांच इसकी विशेष टीम ने उस पर छानबीन शुरू कर दी है। दुबई से रुपए किस के खाते में आए थे। इसके लिए भी एजेंसी इंटरपोल की मदद लेगी। आरोपियों के साथ वीडियो कॉल के फुटेज में संदिग्ध महिला ऑपरेटिव की तस्वीर हमें मिल चुकी है।

डीआरडीओ के अंतरिम परीक्षण रेंज के 5 कर्मचारियों के संपर्क में आई रहस्यमई महिला थी। इन पांचों पर गोपनीय जानकारी देने, एक विदेशी एजेंट को ख़ुफ़िया जानकारियां लीक करने का आरोप है। अतिरिक्त महानिदेशक संजीव पांडा ने कहा कि हम रहस्यमई महिला हैंडलर का पता लगाने के लिए इंटरपोल की मदद लेंगे, जो पांचों आरोपियों से जानकारी हासिल कर रही थी। जांच एजेंसी को इस बात का सबूत मिला है कि रहस्यमई महिला एक आरोपी का मोबाइल हैक करने में 8 महीने तक सफल रही और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी थी। उन्होंने कहा कि वह अंतरिम परीक्षण रेंज चांदीपुर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां चुराने में कामयाब रही हो

फेसबुक के जरिए की थी आरोपियों से दोस्ती

अतिरिक्त महानिदेशक पांडा ने बताया कि पांचों आरोपी अभी जुडिशल कस्टडी में है और पुलिस उनकी हिरासत बढ़ाने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को दुबई से दो किस्तों में 38000 रूपये  मिले थे। अब तक यह पता नहीं चला कि रकम महिला के बैंक अकाउंट से आई थी या किसी दूसरे खाते से।

पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले फेसबुक के जरिए आरोपियों से दोस्ती की थी और उन्हें शादी का लालच दिया था। एडीजी पांडा ने इस जासूसी मामले में हनी ट्रैप एंगल पर बात करते हुए कहा कि महिला ने खुद को बालासोर की रहने वाली बताया और व्हाट्सएप के अलावा अलग-अलग नामों से साथ फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों के साथ जुड़ी।

ADG पांडा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला वीडियो कॉल करती थी और उसने आरोपियों के साथ शादी का प्रस्ताव भी रखा था। महिला ने उनमें से एक को चांदीपुर में अपने आवास पर भी आमंत्रित किया था। इसी दौरान भारतीय वायु सेना की इंटेलिजेंस विंग ने पांचों आरोपियों से उनके पुलिस रिमांड के दौरान पूछा कि है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के दो अधिकारियों ने आईटीआर का दौरा किया और डीआरडीओ में सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। बता दे आइटीआर में बड़ी और अहम मिसाइलों का परीक्षण किया जाता है

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

15 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

15 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

16 घंटे ago