Site icon www.4Pillar.news

Oscar 2023: कंगना रनौत ने की दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ, कहा, ‘साबित कर दिया कि भारतीय महिलाएँ सर्वश्रेष्ठ हैं’

Oscars 2023: दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में बतौर प्रेजेंटर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी स्पीच से सभी भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वहीं अब दीपिका की स्पीच देख कंगना रनौत ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

Oscars 2023: दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में बतौर प्रेजेंटर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी स्पीच से सभी भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वहीं अब दीपिका की स्पीच देख कंगना रनौत ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

Oscars 2023: 95 वें ऑस्कर्स अवार्ड्स में भारत का खूब डंका बजा। एक तरफ जहां भारत ने एक नहीं बल्कि दो-दो अवार्ड्स जीते वहीं दूसरे तरफ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई। दीपिका ने ऑस्कर्स अवार्ड्स में अपनी स्पीच से सभी देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई इस समय उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी खुद को दीपिका की तारीफ करने से नहीं रोक पाई। कंगना ने एक ट्वीट करते हुए दीपिका की दिल खोलकर तारीफ की है।

कंगना रनौत ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ

दरअसल कंगना रनौत ने अपने ट्वीटर अकाउंट से दीपिका का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका ऑस्कर के मंच पर स्पीच देते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “दीपिका पादुकोण कितनी सुंदर लग रही है। पुरे देश को एकसाथ लेकर खड़े होना, अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतनी शालीनता और आत्मविश्वाश से बोलना आसान नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती है कि भारतीय महिलाएँ सर्वश्रेष्ठ हैं।”

बता दे कि दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर्स 2023 में एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ को प्रेजेंट किया था। इस दौरान दीपिका ने इस फिल्म और गाने की खूब तारीफ की। बता दे कि आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सांग की कैटगरी में ऑस्कर्स अवार्ड जीता है।

यह भी पढ़े: Academy Awards: Oscars में छाया दीपिका पादुकोण का ब्लैक ऑउटफिट, ऑफ-शोल्डर गाउन में लगाया ग्लैमर का तड़का

Exit mobile version