Site icon www.4Pillar.news

Oscars Awards 2022 Winners List : विल स्मिथ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

मनोरंजन की दुनिया में सबसे अहम माने जाने वाले ऑस्कर अवार्ड 2022 के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से नवाजा गया है।

मनोरंजन की दुनिया में सबसे अहम माने जाने वाले ऑस्कर अवार्ड 2022 के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से नवाजा गया है।

विल स्मिथ को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

साल 2022 के ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीँ साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ड्यून सबसे अधिक चर्चा में रही। ड्यून फिल्म को 10 कैटेगिरी में नामांकित किया गया था। जिसमें से 6 वर्ग में इस फिल्म को अवार्ड मिले हैं।

ड्यून मूवी को बेस्ट साउंड , बेस्ट ओरिजनल स्कोर , बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स , बेस्ट एडिटिंग ,बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए ऑस्कर्स अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है।

हॉलीवुड मूवी CODA भी बेस्ट मानी गई है। कोडा के अभिनेता ट्रॉय कोस्टर को बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता का ख़िताब मिला है। इसके अलावा और भी कई अवार्ड्स दिए गए हैं। जिनकी लिस्ट निचे है।

देखें लिस्ट

इसके आलावा और भी कई तरह के पुरस्कार दिए गए हैं। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान विल स्मिथ को अचानक उस समय गुस्सा आ गया जब होस्ट क्रिस रॉक ने उनकी पत्नी के बालों को लेकर तंज कसा था। जिसके बाद विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर रॉक को जबरदस्त घुसा मार दिया। स्मिथ का ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version