Site icon 4PILLAR.NEWS

ऑनलाइन लूडो खेलते समय पाकिस्तानी लड़की को यूपी के लड़के से हुआ प्यार, सरहदें पार कर भारत पहुंची, हुई गिरफ्तार

Iqra Mulayam:पाकिस्तानी लड़की को यूपी के लड़के से हुआ प्यार

Iqra Mulayam:पाकिस्तान की लड़की इकरा जिवानी को उत्तर प्रदेश के लड़के मुलायम सिंह यादव से उस समय प्यार हो गया जब दोनों ऑनलाइन लूडो गेम खेल रहे रहे थे।

Iqra Mulayam:पाकिस्तानी लड़की को यूपी के लड़के से हुआ प्यार

अपने प्यार को पाने के लिए लड़की ने सरहदें पार कर, बेंगलुरु पहुंचकर मुलायम सिंह के साथ शादी कर ली। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इकरा जिवानी सरहदें पार कर भारत पहुंची

कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। ऐसा ही एक मामला भारत और पाकिस्तान के रहें वाले युवक और युवती का है। पाकिस्तान की रहने वाली युवती को भारतीय लडके से उस समय प्यार हो गया जब दोनों ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। पाकिस्तान की रहने वाली लड़की जिसका नाम इकरा जिवानी है, ने अपने प्यार को पाने के लिए सभी सरहदें पार कर युवक से साथ शादी करने का फैसला किया।

इकरा जिवानी ने  मुलायम सिंह के साथ शादी रचा ली

लड़की पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते बेंगलुरु पहुंची। जहां उसने यूपी के रहने वाले युवक मुलायम सिंह के साथ शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों बेंगलुरु में साथ रहने लगे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

लूडो गेम खेलते समय प्यार हो गया

दरअसल, पाकिस्तान की 19 वर्षीय लड़की इकरा जिवानी को यूपी के 26 साल के मुलायम सिंह यादव से लूडो गेम खेलते समय प्यार हो गया। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि लड़की सरहदों की बंदिशों को तोड़ते हुए पाकिस्तान से भारत पहुंची। लेकिन अब दोनों को क़ानूनी प्रक्रिया के चलते एक दूसरे से अलग होना पड़ा है।

पुलिस ने पाकिस्तानी लड़की को फर्जी तरीके से भारत में घुसने और फर्जी दस्तावेज बनाकर यहां रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के साथ दस्तावेजों के फर्जीवाड़े में साथ देने के आरोप में मुलायम सिंह यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version