Site icon www.4Pillar.news

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने किए महाकाल के दर्शन, शादी से पहले भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचा कपल 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने किए महाकाल के दर्शन, शादी से पहले भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचा कपल

परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान कपल ने पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल परिणीति को लेकर खबरें है कि वे जल्द ही अपने मंगेतर और ‘आप’ नेता राघव चड्डा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वहीं शादी से पहली परिणीति और राघव ने महाकाल के दर्शन  किए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

परिणीति राघव ने किए महाकाल के दर्शन

दरअसल हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान दोनों माथे पर चंदन लगाए और गले में माला डाले भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे। वीडियो में कपल को पूजा अर्चना करते और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।

लुक की बात करें तो परिणीति और राघव इस दौरान पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आए। परिणीति ने जहां इस दौरान पीच कलर की सिल्क की साड़ी पहनी थी, वहीं राघव इस दौरान धोती-कुर्ता पहने दिखे।

यह भी पढ़े: Parineeti-Raghav: शादी से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें 

अगले महीने शादी करेंगे परिणीति-राघव

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा अगले महीने यानि सितंबर 2023 में शादी करने वाले है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाले है। बता दे कि परिणीति राघव ने इसी साल 13 मई को दिल्ली में सगाई की है। दोनों की सगाई में इनकी फैमिली और कुछ नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े:परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की रिसेप्शन पार्टी के वेन्यू में हुआ बड़ा बदलाव, अब यहां होगी पार्टी

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की रिसेप्शन पार्टी के वेन्यू में हुआ बड़ा बदलाव, अब यहां होगी पार्टी

Exit mobile version