Parineeti Chopra Rajasthan: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा शाही शादी कर सकते हैं। दोनों शादी का वेन्यू फाइनल करने राजस्थान पहुंच चुके हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ उदयपुर पहुंच चुकी है।
इन दिनों मुंबई से पंजाब तक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की चर्चा हो रही है। चड्ढा और चोपड़ा परिवार दोनों की रॉयल वेडिंग करने की तैयारी कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान के किसी बड़े होटल में शादी कर सकते हैं। इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपने परिवार के साथ राजस्थान के उदयपुर में है। परिणीति यहां टूरिस्ट प्लेस, हेरिटेज वेन्यू के बारे में पता लगा रही है। वहीं, राघव चड्ढा भी जयपुर पहुंचने वाले हैं। दोनों मिलकर शादी के लिए वेन्यू फाइनल करेंगे।
परिणीति चोपड़ा शनिवार के दिन राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुकी है। वो होटल लीला पैलेस में ठहरी हुई है। उनका परिवार उदयपुर के उदयविलास होटल में ठहरा हुआ है। शनिवार को परिणीति ने उदयविलास होटल में अपने परिवार के साथ लंच किया उसके बाद वह अपने होटल चली गई। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जयपुर या उदयपुर के किसी होटल में शादी कर सकते हैं।
शादी की तैयारियों में जुटी परिणीति चोपड़ा ने राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना से मुलाकात की। वह खूबसूरत होटल्स और टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारियां हासिल कर रही हैं। वहीं, राघव चड्ढा भी जयपुर में परिणीति के साथ मिलकर शादी का वेन्यू फाइनल करने वाले हैं।
बता दें, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी। इस सगाई समारोह में राजनीतिक जगत से लेकर बॉलीवुड जगत तक के कुछ गिने-चुने लोगों ने शिरकत की थी। बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इसी साल अक्टूबर महीने में शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवारवालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…