Site icon 4PILLAR.NEWS

जानिए बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ कैसी फिल्म में काम करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे की बहन होने के साथ-साथ एक दूसरे की अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे के करियर के प्रति भी मददगार होती हैं।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे की बहन होने के साथ-साथ एक दूसरे की अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे के करियर के प्रति भी मददगार होती हैं।

हाल ही में Parineeti Chopra ने ‘ट्रैफिक’ में खुद को बोर होने से बचाने के लिए ट्विटर पर ‘आस्क परिणीति चोपड़ा नाम का सेशन ‘ शुरू किया। इस सेशन में उन्होंने बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में काम करने के बारे में बताया।

इस सेशन में एक फैन ने पूछा कौनसी ऐसी वह फिल्म है जिसमें वह अपनी ‘कज़िन’ प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहेगी। इस पर परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वह अपनी दीदी के साथ एक्शन ड्रामा में स्क्रीन शेयर करना चाहेगी। जिसमें दोनों बहन गाना गा सकें। इस सवाल के जवाब में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए पूछा ,आप क्या कहती हैं मिमी दीदी।

इस सेशन में परिणीति से उनके फैंस ने काफी सवाल पूछे ,जिसके जवाब ‘परिणीति’ ने दिए। एक अन्य फैन ने पूछा कि क्या वह शाहिद कपूर के साथ फिल्म करना चाहेगी। इस पर परिणीति चोपड़ा ने कहा ,वह शाहिद कपूर के साथ जरूर काम करना चाहेंगी बशर्ते स्क्रिप्ट अच्छी हो।

Exit mobile version