Site icon 4PILLAR.NEWS

पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया: पति राजकुमार राव ने शेयर की खुशखबरी

Patralekhaa ने बेटी को जन्म दिया: पति राजकुमार राव ने शेयर की खुशखबरी

Patralekhaa daughter : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने पिता बनने क खुशखबरी दी है। शादी की चौथी वर्षगांठ पर पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है।

पत्रलेखा और राजकुमार राव बने माता-पिता

राजकुमार राव और Patralekhaa हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। 15 नवंबर 2025 को जो कि उनकी शादी की चौथी वर्षगांठ का दिन भी है। अभिनेत्री पत्रलेखा ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। यह खुशखबरी सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में तेजी से वायरल हो गई है।

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2025 को अपनी पहली संतान एक बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की है। यह खास तारीख उनके चौथे विवाह वर्षगांठ की है।

राजकुमार राव ने Patralekhaa की प्रेग्नेंसी की घोषणा की

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 9 जुलाई 2025 को इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट साझा  करके अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। पोस्ट में एक झुला की तस्वीर थी। इसके साथ ही कैप्शन “Baby on the way” भी लिखा था।

पत्रलेखा का इंटरव्यू

पत्रलेखा ने कई इंटरव्यू में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान राजकुमार बहुत केयरिंग थे। वे रोज फोन करके पूछते थे कि “खाना खाया? सब ठीक है?” एक बार टेस्ट किट नेगेटिव आया था, जिससे वे थोड़े डर गए थे, लेकिन डॉक्टर ने कन्फर्म किया। पत्रलेखा ने कहा, “यह फेज हमारी लाइफ का सबसे बेस्ट चैप्टर है।” अक्टूबर 2025 में उन्होंने दिवाली को “तीनों के लिए सेलिब्रेशन” बताया। क्योंकि बेबी का आगमन नजदीक था।

पत्रलेखा की डिलीवरी की न्यूज़

15 नवंबर 2025 को मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पत्रलेखा ने नॉर्मल डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। राजकुमार राव ने अस्पताल से ही फैमिली को सूचना दी।

Patralekhaa ने किया बेटी का स्वागत

राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। जिसमें बेटी की एक क्यूट फोटो थी। कैप्शन था: “हमारी छोटी राजकुमारी का हार्टवॉर्मिंग वेलकम! थैंक यू डॉक्टर्स और फैमिली। यह हमारी लाइफ का सबसे ब्यूटीफुल गिफ्ट है।” पत्रलेखा ने भी लिखा, “मदरहुड का सफर शुरू हो गया। हम तीनों अब कंपलीट हैं।”

Patralekhaa और राजकुमार राव ने किया सभी का धन्यवाद

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए इस खुशी का ऐलान किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हम आनंदित हैं कि हमें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। यह भगवान का सबसे बड़ा उपहार है। धन्यवाद। ”

Patralekhaa और राजकुमार राव की लव स्टोरी 

राजकुमार राव और Patralekhaa की मुलाकात 2010 में फिल्म “लव सेक्स और धोखा” के सेट पर हुई। दोस्ती प्यार में बदली, और 2014 में “सिटीलाइट्स”में साथ काम किया। 11 साल के रिलेशनशिप के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी की। शादी में सिंदूर लगाने का रिवर्स रिचुअल (पत्रलेखा ने राजकुमार को लगाया) ने सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने हाल ही में प्रोडक्शन हाउस “कांपा फिल्म्स “लॉन्च किया, जो उनकी मॉम्स के नाम पर है।

ये भी पढ़ें : गोविंदा की तबियत बिगड़ी, जितेंद्र को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

Exit mobile version