Pavel Durov बांझ महिलाओं को sperm करेंगे डोनेट

Pavel Durov: टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव ने बांझ महिलाओं को शुक्राणु दान करने की पेशकश की

Pavel Durov sperm: टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव ने एक अनोखी पहल शुरू की है। पावेल ने बांझपन झेल रही महिलाओं को अपने शुक्राणु दान करने की पेशकश की है।

Pavel Durov की अनोखी पहल

टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव ने बांझ महिलाओं और निसंतान शादीशुदा दंपत्तियों के लिए अनोखी पहल शुरू की है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, पावेल डुरोव ने बांझ महिलाओं को अपना स्पर्म डोनेट करने और IVF के लिए भुगतान करने की पेशकश की है। उन्होंने ये ऑफर उन महिलाओं को दिया है, जो मास्को में एक प्रजनन क्लिनिक में उनके शुक्राणुओं का उपयोग करके बच्चा पैदा करने में रूचि रखती हैं।

Pavel Durov की नेट वर्थ

15.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक पावेल डुरोव ने 38 वर्षीय या उससे कम उम्र की महिलाओं के लिए आईवीएफ उपचार की लागत को कवर करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि वे अल्ट्रा आईवीएफ तकनीक द्वारा बच्चा पैदा करने के लिए इच्छुक महिलाओं को अपने शुक्राणु दान करेंगे। महिलाएं पावेल स्पर्म को भविष्य में गर्भ धारण करने के लिए स्टोर भी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें, टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव पर आरोप तय, फ्रांस छोडने पर प्रतिबंध, 5M यूरो जुर्माना

मास्को स्थित क्लिनिक ने टेलीग्राम के सीईओ की इस पेशकश की सराहना की है। बयान में कहा गया कि पावेल का यह कदम मानवता और समाज के लिए बहुत उदार योगदान है।

Pavel Durov के 100 से अधिक जैविक बच्चे

इससे पहले पावेल ने जुलाई महींने में दिए गए एक ब्यान में कहा था कि उनके द्वारा स्पर्म बैंक में दान के गए शुक्राणुओं से 100 से अधिक बच्चे पैदा हो चुके हैं। ये बच्चे विश्व के 12 देशों में पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा,” मैंने अपने डीएनए को ओपन सोर्स करने की घोषणा की है ताकि मेरे जैविक बच्चे एक दूसरे को आसानी से ढूंढ सकें। ”

Pavel Durov को क्लिनिक से मिली थी ये जानकारी

पावेल डुरोव को एक बार किसी ने क्लिनिक में बताया था कि शुक्राणु दान करना उनका नागरिक कर्तव्य है। ताकि गर्भधारण करने की कोशिश कर रहे जोड़ों को मदद मिल सके। उन्होंने स्वस्थ पुरुषों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।

बता दें, पावेल डुरोव के दो एक्स गर्लफ्रेंड्स से पांच बच्चे हैं। डुरोव को अगस्त महीने में फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें टेलीग्राम ऐप पर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *