Photos:अभिनेत्री मेघना नायडू आजकल ऐसे जी रही हैं ग्लैमरस लाइफ
कलियों का चमन गाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री मेघना नायडू आजकल पुर्तगाल में छुट्टियां मना रही है। उनकी विदेश यात्रा वाली खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
कलियों का चमन गाने से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मेघना नायडू अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों मेघना नायडू पुर्तगाल में छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मेघना नायडू का लुक देखने लायक है। हालांकि मेघना नायडू सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव दिखाई नहीं देती,लेकिन छुट्टियों के दौरान उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।
View this post on Instagram
Good Vibes Only 😍 #blackandwhite#blackandgrey
विदेश में छुट्टियां मनाने पहुंची मेघना ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में नायडू ग्रीस आइलैंड पर मौजूद नजर आ रही है। इस फोटो में मेघना नायडू बिलकुल ग्रीस के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है।
View this post on Instagram
Guincho – Cascais #portugal🇵🇹#portugal#lisbon#cascais#guincho#beach#cascais beach#placesofportugal#lisboa
आपको बता दें कि मेघना नायडू ने 2 साल पहले पुर्तगाली टेनिस प्लेयर ‘लुइस मिगुएल रीस’ से शादी की थी। मेघना नायडू ने साल 2002 आए कलियों का चमन म्यूजिक वीडियो से धमाल मचा दिया था। मेघना ने एक हिंदी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मेघना ने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
View this post on Instagram
“Difficult roads often lead to Beautiful Destinations” #greece#greece🇬🇷#santorini#oiasantorini#oia#santorinigreece#greekisland#travel#travelwithme#traveltravel#finikia#finikiaoia
मेघना नायडू ने ‘जीटीवी’ के मशहूर धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ में ‘बेनजीर’ की भूमिका निभाई थी। इस धारावाहिक में मेघना के अभिनय को खूब पसंद किया गया था।
Pingback: FIFA World Cup 2022 के सेमीफाइनल में खेलने वाली 4 टीमों का ऐलान, इन देशों के बीच होगी भिड़ंत · www.4Pillar.news