Site icon 4PILLAR.NEWS

जीवा धोनी और हार्दिक पंड्या स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आए

Ziva धोनी और हार्दिक पंड्या स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आए

Ziva: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा और हार्दिक पंड्या की स्विमिंग पूल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को जीवा सिंह धोनी के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है।

ziva धोनी और हार्दिक पंड्या स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आए

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। धोनी के फैंस को काफी दिन बाद उनके खास अंदाज की तस्वीरें दिखाई दी। इस तस्वीरों को खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है। इन तस्वीरों को एमएस धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी के एकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें ,जीवा के इंस्टाग्राम एकाउंट को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह धोनी मैनेज करते हैं।

एमएस धोनी बेटी जीवा

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी बेटी जीवा को स्विमिंग करवा रहे हैं। उनके साथ हार्दिक पंड्या भी खड़े हुए नजर रहे है। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है ,” बेबी शार्क। “इस तस्वीर में जीवा को बेबी शार्क बताया गया है।

आपको बता दें , महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ इटली में छुट्टियां मनाने गई हुई है। ऐसे समय में एमएस धोनी बेटी जीवा के साथ समय बिता रहे हैं।

र्ल्ड कप 2019 के बाद टीम इंडिया से दूरी

आपको बता दें , महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद टीम इंडिया से दूरी बनाए हुए हैं। भारतीय सेना में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ समय बिता रहे है। धोनी को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिली हुई है।

Exit mobile version