Site icon www.4Pillar.news

रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल दीपिका की तब और अब की फोटोज

प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक रामानंद सागर ने 1990 के दशक में प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण पर एक टीवी शृंखला बनाई थी। जिसमें अरुण गोविल ने राम का और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था,की तस्वीरें।

प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक रामानंद सागर ने 1990 के दशक में प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण पर एक टीवी शृंखला बनाई थी। जिसमें अरुण गोविल ने राम का और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था,की तस्वीरें।

नब्बे के दशक में रामानंद सागर ने प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण पर 78 भाग का एक टीवी धारावाहिक बनाया था। उस समय में रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ करता है। इस टीवी सीरियल को तब पूरे देश में बहुत पसंद किया जाता था।

अब कोरोना वायरस काल में दर्शकों की मांग पर फिर से रामायण का टेलीकास्ट हुआ। जिसको देखकर उस समय के लोगों की यादें फिर से ताजा हो गई। रामायण के दोबारा टीवी पर दिखाए जाने से इसके किरदार भी चर्चा में आए।

अब रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की उस समय ( शूटिंग ) और अब की तस्वीरें बहुत वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को खुद दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

रामायण की सीता दीपिका ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ,” अब और तब और हमेशा के लिए। कुछ रिश्ते समय के साथ बड़े होते हैं। जब आप इसे सम्मान के साथ खिलाते हैं। शूट डायरी। ”

दीपिका चिखलिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में तब के राम और सीता और अब के अरुण गोविल और उनकी खुद की फोटो है। जिसमें दोनों के चेहरे और उम्र में काफी फर्क नजर आ रहा है। दोनों तस्वीरें देखने लायक हैं।

Exit mobile version