Site icon www.4Pillar.news

पीएम मोदी, बॉलीवुड जगत और फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख व्यक्त किया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,बॉलीवुड जगत और फैंस ने ट्विटर के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,बॉलीवुड जगत और फैंस ने ट्विटर के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वह घर पर ही फांसी के फंदे से लटके पाए गए। सुशांत सिंह के इस कदम से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है।

करियर

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविज़न से की थी। उन्होंने ‘ किस देश में है मेरा दिल’  से शुरुआत की थी। उनको पहचान एकता कपूर के फेमस धारावाहिक ‘ पवित्र रिश्ता ‘ से मिली। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में ‘काई पो छे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होने शुद्ध देसी रोमांस फिल्म में वाणी कपूर के साथ काम किया।

दिवंगत अभिनेता बॉलीवुड में तब सुर्ख़ियों में आए ,जब उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित बायोपिक ,एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में शानदार अभिनय किया था। इसके बाद उन्हें काफी फ़िल्में मिली जिनमें छिछोरे जैसी फ़िल्में प्रमुख हैं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा ,” सुशांत सिंह राजपूत … एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह कई यादगार प्रदर्शनों में पीछे छोड़ गए । उनके निधन से स्तब्ध। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति। ”

अरुण गोविल का ट्वीट

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने ट्विटर पर लिखा ,” फिर एक बुरी खबर ने आहत कर दिया। बॉलीवुड के कामयाब युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अत्म्ह्तीय करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ‘

https://twitter.com/SonuSood/status/1272115633275039744

एक्टर सुशांत सिंह की आत्महत्या पर अभिनेता सोनू सूद ने लिखा ,’ शॉक्ड ,दिल टूट गया ,शब्द नहीं ,कह दो ये सच नहीं है। अपने दूसरे ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा ,” सही नहीं किया। ”

Exit mobile version