Site icon 4PILLAR.NEWS

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, मिला जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 51 साल के हो गए हैं। देश-विदेश से उनको जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 51 साल के हो गए हैं। देश-विदेश से उनको जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal का आज जन्मदिन है। केजरीवाल 51 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ,” अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की शुभकामनाएं। ” इसके कुछ देर बाद ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए लिखा ,” आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया प्रधानमंत्री सर। ”


आपको बता दें ,कई बार केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों और काम को लेकर विचारों का मतभेद भी होता रहता है। हालांकि विचारों की इस लड़ाई में संवैधानिक पदों का सम्मान भी होता है।

जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को देश के कई नेताओं और सेलिब्रिटीज ने बधाई दी। जिनमें से नेशनल अवॉर्डी अभिषेक वर्मा ,मशहुर शायर और नेता इमरान प्रतापगढ़ी , बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ,बिहार के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री, फिल्म निर्माता ,निर्देशक और लेखक शिरीष कुंदर , फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बीजेपी नेता विजय गोयल सहित अन्य शामिल हैं।

Exit mobile version