Site icon www.4Pillar.news

विदेशी बच्ची ने पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई गुहार

विदेशी बच्ची एलिजा की मां मार्ता एक कलाकार है। भारत में वापसी के लिए एलीजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लगाई गुहार।

विदेशी बच्ची एलिजा की मां मार्ता एक कलाकार है। भारत में वापसी के लिए एलीजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लगाई गुहार।

11 साल की पोलिश बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर भारत वापस लौटने के लिए मदद की गुहार लगाई है। बच्ची एलिजा और उनकी मां मार्ता के वीजा को गड़बड़ी के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। एलिजा ने अपने और मां के भारत लौटने की गुहार लगाते हुए अपने पत्र में लिखा ,”मेरी मां 24 मार्च 2019 को भारत में फिर प्रवेश नही कर पाई। एक छोटी सी यात्रा के बाद ज्यादा दिनों तक भारत में रुकने के लिए हमें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। ”

एलिजा ने अपने पत्र में आगे लिखा ,”मैं अब अपनी मां के साथ हूं,लेकिन मुझे भारत में अपने जीवन की याद आती है। मैं भारत में जानने वाली हर चीज से खुद को बहुत दूर महसूस कर रही हूं। ” बच्ची भारतीय नही होने के बाद भी इसे अपना घर समझती है। बच्ची लिखती है ,’मुझे अपने स्कूल में पढ़ना है जो गोवा में है। मैं और मेरी मां भारत आकर फिर से अपनी पुरानी खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते हैं।”

आपको बता दें,एलिजा की मां मार्ता एक पोलिश कलाकर और फोटोग्राफर है। मार्ता भारत में ‘बी2बी’ वीजा पर रह रही थी। मार्ता को उत्तराखंड में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय द्वारा ज्यादा दिनों तक भारत में रुकने के कारण ब्लैकलिस्ट कर दिया था। मार्ता भारतीय वीजा का नवीनीकरण कराने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में मार्ता श्रीलंका भी गई थी। जहां से उन्हें भारतीय अधिकारियों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लौटा दिया था।

Exit mobile version