Site icon www.4Pillar.news

पोर्न स्टार मिया खलीफा ने फिर किया किसान आंदोलन का समर्थन,वीडियो शेयर कहा-अपनी आवाज उठाओ

पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने फिर से भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया

अमेरिकी पोर्न स्टार मिया खलीफा,पॉप स्टार रिहाना , मीना हैरिस , ग्रेटा थनबर्ग सहित विश्व की महान हस्तियां भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन कर रही हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान पिछले 73 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का ये मुद्दा अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर गूंज रहा है। भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में वर्ल्ड फेमस हस्तियां अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। जिनमें से मुख्य नाम-मिया खलीफा,पॉप स्टार रिहाना , मीना हैरिस , ग्रेटा थनबर्ग और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट वाच संस्था सहित विभिन्न देशों के बुद्धिजीवी लोग हैं।

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं पोर्न स्टार मिया खलीफा,कहा- उन्होंने इंटरनेट तक काट दिया

पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एक बार फिर एक के बाद एक,दो ट्वीट किए अपने पहले ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया है। मिया खलीफा ने वीडियो के साथ ट्वीट साझा करते हुए भारतीय मूल की रूपी कौर का धन्यवाद किया है।

मिया खलीफा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,” काटी गई फसल से बनाए गए इस लजीज दावत के लिए रूपी कौर का शुक्रिया। और जगमीत सिंह का गुलाब जामुन के लिए धन्यवाद। मुझे हमेशा चिंता रहती है कि क्या मैं खाने के साथ मिठाई खा पाउंगी। इसलिए मैं इसे खाने के साथ खाती हूं। आप जानते हैं कि वे क्या कहते हैं। एक गुलाब का दिन फासीवाद को दूर रखता है। #फार्मर्सप्रोटेस्ट। ”

फेमस सेलेब्रिटी मिया खलीफा ने अपने दूसरे ट्वीट में समोसा चटनी  और स्नैक्स की फोटो साझा करते हुए लिखा,” किसानों के लिए आवाज उठाओ।”

Exit mobile version