Site icon 4PILLAR

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar से Vaibhav Suryavanshi को किया गया सम्मानित

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar to Vaibhav Suryavanshi

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 14 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रास्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से देश में 5 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को सम्मानित किया जाता है।

वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला

बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आज 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। यह अवार्ड देश में बच्चों के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जो खेल , नवाचार, बहादुरी और अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।  Vaibhav Suryavanshi को ये पुरस्कार क्रिकेट में असाधरण प्रदर्शन के लिए दिया गया।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar कार्यक्रम

यह समारोह वीर बल दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को याद किया जाता है। इस वर्ष केवल 20 बच्चों को ये पुरस्कार दिया गया। जो 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने क्रिकेट जैसे प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और यह उनके करियर की सिर्फ शुरुआत है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार में मेडल, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र और 1 लाख रुपये नकद राशि शामिल है। समारोह के बाद वैभव सहित सभी विजेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी हुई।

Vaibhav Suryavanshi की उपलब्धियां

वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ। वे बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 84 गेंदों पर 190 रन बनाए। जिसमें 36 गेंदों में सेंचुरी शामिल थी। इससे उन्होंने 39 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा ।

वे लिस्ट A क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। वह लिस्ट A और T20 दोनों में 15 साल से कम उम्र में सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी IPL में राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े हैं । कई अन्य घरेलू रिकॉर्ड उनके नाम हैं।

वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेल पाए

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar कार्यक्रम के कारण वैभव विजय हजारे ट्रॉफी के आगे के मैच नहीं खेल पाए, लेकिन यह उनके करियर का एक यादगार पड़ाव है। Vaibhav Suryavanshi जैसे युवा प्रतिभाएं भारतीय क्रिकेट के भविष्य को उज्ज्वल बना रही हैं।

अनुष्का कुमारी को मिला Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar

झारखंड की 14 वर्षीय फुटबॉलर अनुष्का कुमारी को Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar  मिला। उन्होंने कहा कि सभी को अपने सपनों का पीछा करना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए।

अर्नव महृषि को मिला Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar

महाराष्ट्र के अर्नव महर्षि को पैराप्लेजिया से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाने वाले उनके दो नवाचारों के लिए प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

शिवानी को मिला Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar

आंध्र प्रदेश की 17 वर्षीय पैरा-एथलीट शिवानी को खेलों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

Dhinidhi Desingu को मिला Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar

कर्नाटक की 15 वर्षीय तैराक धिनिधि देसिंगु ने कहा कि राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करके उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई बच्चों को प्रेरित करने में सक्षम होने से उन्हें खुशी हो रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा ,”मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि पुरस्कार जीतने वाले सभी बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। आपके असाधारण बाल प्रतिभा का प्रदर्शन वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त हुआ। ” उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी।

Exit mobile version