Pranav Soorma: एशियन पैरा गेम्स 2026 में प्रणव सूरमा ने पुरुष डिस्कस थ्रो F51/52/53 में 11.66 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। राम रतन सिंह ने सिल्वर हासिल किया।
Pranav Soorma ने Gold Medal जीता
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के लिए दुसरा, एक और शानदार दिन रहा। जापान के नागोया में मंगलवार को पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51/52/53 संयुक्त स्पर्धा में प्रणव सूरमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 11.66 मीटर का थ्रो करके नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।
Pranav Soorma की उम्र और रिकॉर्ड
32 वर्षीय प्रणव सूरमा F51 श्रेणी के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 11.66 मीटर की दूरी हासिल की। यह थ्रो इतना प्रभावी रहा कि उन्होंने 932 रजा पॉइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले उन्होंने 10.79 मीटर और 11.35 मीटर के थ्रो भी किए थे।
Pranav Soorma गोल्ड और राम रतन सिंह सिल्वर मेडल
भारत के ही राम रतन सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। 31 वर्षीय राम रतन ने अपने दूसरे प्रयास में 10.35 मीटर का थ्रो किया और 809 रजा पॉइंट्स हासिल किए। दोनों खिलाड़ी F51 वर्ग से हैं। कांस्य पदक ईरान के अलीरेजा हेमामी (F53) को मिला। उन्होंने 20.20 मीटर का थ्रो किया, लेकिन रजा पॉइंट सिस्टम के कारण वे तीसरे स्थान पर रहे।
Pranav Soorma ने क्लब थ्रो में पदक जीता
प्रणव सूरमा पहले भी एशियन पैरा गेम्स में क्लब थ्रो F51 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भी उन्होंने क्लब थ्रो में रजत पदक हासिल किया था। गंभीर स्पाइनल इंजरी से उबरने के बाद उन्होंने पैरा एथलेटिक्स में अपनी जगह बनाई है। हरियाणा के इस खिलाड़ी की कहानी मेहनत और हौसले की मिसाल है।
Pranav Soorma ने भारत को दिलाया एक और स्वर्ण पदक
इस जीत से भारत को एशियन पैरा गेम्स में एक और स्वर्ण पदक मिला। प्रणव और राम रतन की एक-दो फिनिश ने पूरे देश को गर्व से भर दिया।
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीट लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रणव सूरमा का यह रिकॉर्ड थ्रो और स्वर्ण पदक भारतीय खेल प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है।

