Press "Enter" to skip to content

Premanand Maharaj श्रीराधा केलि कुंज के रास्ते पर नहीं देंगे दर्शन, इस वजह से बंद की गई रात्रि पदयात्रा 

Premanand Maharaj:  वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज हर रोज रात 2 बजे श्रीराधा केलि कुंज आश्रम तक पदयात्रा करते थे। वहीं अब महाराज की ये पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है।

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) हर रोज रात 2 बजे श्रीकृष्ण शरणम् स्थित आवास से रमणरेती स्थित श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक पदयात्रा करते है। इस दौरान रास्ते में हजारो श्रद्धालु उनके दर्शन करते है। कुछ श्रद्धालु भजन- कीर्तन करते हुए और पटाखे फोड़ते हुए उनके साथ चलते है। वहीं पिछले दिनों वृंदावन की एनआरआई कॉलोनी की महिलाओं ने इस पदयात्रा का विरोध किया था। महिलाओं का कहना था कि भजन-कीर्तन और पटाखों की आवाज के कारण उनकी नींद में खलल पड़ता है। कालोनी की कुछ महिलाएँ स्कूलों में पढ़ाती है, इसलिए अधूरी नींद के कारण उन्हें सुबह स्कूल जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा कालोनी में कुछ बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति भी है, जिनके लिए ये शोर असहनीय हो गया है।

Premanand Maharaj की रात्रि पदयात्रा हुई बंद

बता दे कि आश्रम ने कंई बार कहा है कि पदयात्रा के दौरान शोर मचाने वाले श्रद्धालु उनके आश्रम से जुड़े हुए नहीं है और उन्होंने कंई बार लाउडस्पीकर पर ध्वनि प्रदूषण रोकने की अपील की है। वहीं अब आश्रम ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए बताया कि प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अस्थ्याई समय के लिए बंद कर दी गयी है।

यह भी देखें: Virat Kohli-Anushka Sharma: फैमिली संग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने मांगी ये खास चीज 

इसलिए बंद की गई पदयात्रा

हाल ही में श्रीराधा केलिकुंज आश्रम की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है, “आप सभी को सूचित किया जाता है पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए,पूज्य महाराज जी जो पदयात्रा करते हुए रात्रि 2 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाता है।”

 

More from HoroscopeMore posts in Horoscope »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4PILLAR NEWS HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel