Site icon 4PILLAR

राष्ट्रपति जो बिडेन ने गांजा रखने के हजारों दोषियों को क्षमा किया, कैद से होंगे रिहा 

Biden Pardons: राष्ट्रपति जो बिडेन ने हजारों दोषियों को क्षमा किया

Biden Pardons:अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने गांजा रखने के आरोप में जेल बंद सभी कैदियों की रिहाई की घोषणा की है। उन्होंने कहा ,” यह उनके लिए है , जिन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

Biden Pardons: राष्ट्रपति जो बिडेन ने गांजा रखने के हजारों दोषियों को क्षमा किया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने गांजा रखने और सेवन करने के आरोप में अमेरिका की विभिन्न जेलों में बंद हजारों लोगों की रिहाई की घोषणा की है। जो बिडेन द्वारा लिया गया यह फैसला ड्रग से जुड़े कलंक को मिटाने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। बिडेन ने अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले किए गए अपने वादे को पूरा कर दिया है।

बच्चों में बिक्री पर रोक जारी रहेगी

जो बिडेन ने कहा ,” मैं केवल गांजा रखने के आरोप में जेल में बंद सभी कैदियों की माफ़ी की घोषणा करता हूँ।यह उनके लिए है , जिन्होंने दूसरा कोई अपराध नहीं किया है। ” बिडेन ने कहा कि इसकी तस्करी , बिक्री और छोटी उम्र के बच्चों में बिक्री पर रोक जारी रहेगी।

मेडिकल उदेश्य के लिए गांजे को मंजूरी मिली

अमेरिका के सरकारी अधिकारीयों के अनुसार , साल 2019 तक वहां की 18 फीसदी जनता गांजा का सेवन करती थी। अमेरिका के कई राज्यों में मेडिकल उदेश्य के लिए गांजे को मंजूरी मिली है।

6500 लोगों को माफ़ी

लगभग 6500 लोगों को माफ़ी देने के अलावा जो बिडेन ने यह भी कहा कि  न्याय और स्वास्थ्य मंत्रालय यह तय करे कि क्या भांग कम खतरनाक है और दोबारा इसे श्रेणीबद्ध किया जा सकता है ?

बिडेन द्वारा दी गई यह माफ़ी

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में गांजे से जुड़े स्टेटस के कारण करीब 6500 से अधिक लोग सीधे तौर पर आरोपी बन गए थे। बिडेन द्वारा दी गई यह माफ़ी , राजधानी वाशिंगटन के कानून के अनुसार मामले में दोषी ठहराए गए हजारों लोगों को राहत पहुंचाएगी।

Exit mobile version