कोरोनावायरस की वजह से घर में कैद हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस: Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने खुद के आइसोलेशन में आठ दिन पुरे कर लिए हैं। जिसके बाद देसी गर्ल ने एक वीडियो शेयर कर अपने आइसोलेशन अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने ने इस परिस्थिति को बहुत परेशान करने वाला बताया है।

प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉप सिंगर पति निक जोनस ने सेल्फ आइसोलेशन में 8 दिन पुरे कर लिए हैं। जिसके बारे में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है।

शेयर किए गए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने कहा ,” मुझे उम्मीद है कि आप सभी वहां सुरक्षित होंगे। मैं बस वहां आना चाहती हूं। आप सभी को हेलो बोलना चाहती हूं। यह सच में परेशान करने वाला समय है और हम सभी का जीवन पूरी तरह से उलट गया है। ऐसा लग रहा है जैसे यह किसी फिल्म का हिस्सा हो लेकिन यह है नहीं। निक और मैं पिछले एक सप्ताह से घर में ही हैं। आज हमारे सेल्फ आइसोलेशन का आठवां दिन है। हमारा शेड्यूल काफी रोमांचक होता था। हम लोगों से घिरे होते थे। अचानक से बदली हमारी वास्तविकता ने हमें परेशान कर दिया है। मुझे विश्वास है, आप सभी को भी ऐसा महसूस हो रहा होगा। ”

प्रियंका चोपड़ा  ने आगे कहा ,” हम काफी सावधानी बरत रहे हैं, हम सुरक्षित हैं। हम स्वस्थ हैं और बस सामाजिक दूरी बनाए हुए हैं। ”

आपको बता दें, चीन के वुहान शहर से पैदा हुआ कोरोनावायरस आज एक वैश्विक समस्या बन गया है। जिसकी वजह से वर्ल्ड की अर्थ व्यवस्था पर भी काफी असर पड़ रहा है। कोरोनावायरस की वजह से काफी देशों ने पर्यटन पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत में 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “कोरोनावायरस की वजह से घर में कैद हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस: Video

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री