प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक फोटो खूब हो रही है वायरल
रोमांटिक अंदाज में नजर आई देसी गर्ल
निक ने इंस्टाग्राम पर किया इस फोटो को शेयर
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस की जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं।
इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज़ देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे है और साथ में कमेंट भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा ,” मेरी पसंदीदा हंसी। ” आपको बता दें ,हाल ही में जोनस ब्रदर्स का एक गाना ‘व्हाट ए मैन’ रिलीज हुआ। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ काफी ज़बरदस्त अंदाज़ में दिखाई दी हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो जोनस और केविन जोनस की पत्नियां भी नजर आ रही हैं।
वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो ,प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ शादी करने के बाद पहली बार ‘द स्काई इज़ पिंक’ मूवी में नजर आई थी। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर ,ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर खूब पसंद किया गया। नोरा फतेही के तूफ़ानी डांस ने मचाया धमाल:Video
Pingback: प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉट अंदाज़ से उड़ाए सबके होश,देखें फोटो और वीडियो · www.4Pillar.news
Pingback: कंगना रनौत की तेजस फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ जारी · www.4Pillar.news