प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मदर्स डे पर शेयर की बेटी मालती की पहली फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। निक और प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। जिसकी पहली तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। बेटी की फोटो को मदर्स डे के मौके पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

फैंस का इंजतार खत्म

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनी है। उन्होंने सेरोगेसी के जरिए एक बेटी को को जन्म दिया है। अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। फैंस काफी दिन से देसी गर्ल की बेटी के चेहरे की झलक पाने के लिए काफी बेताब थे। लेकिन अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। अब खुद प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी बेटी मालती की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर दी है।

मदर्स डे पर शेयर की बेटी की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा ,” इस मदर्स डे पर हम इन पिछले कुछ महीनों और रोलरकोस्टर पर प्रतिबिंबित करने में मदद नहीं कर सकते हैं, जिसे अब हम जानते हैं, इतने सारे लोगों ने भी अनुभव किया है। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिनों के बाद, हमारी बेटी आखिरकार घर आ गई है।”

देखें,फोटो

उन्होंने आगे लिखा ,” हमारा अगला अध्याय अब शुरू होता है और हमारा बच्चा वास्तव में बहुत क्यूट  है। आइए इसे एमएम प्राप्त करें! माँ और पिताजी तुमसे प्यार करते हैं। ”

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही है। हालांकि, मालती का चेहरा पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा है। पीसी ने बेटी के चेहरे को दिल की इमोजी के साथ ढका हुआ है। फैमिली फोटो में प्रियंका के साथ निक जोनास भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को यह तस्वीर बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। लोग इस फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8944 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मदर्स डे पर शेयर की बेटी मालती की पहली फोटो

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री