Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा BBMA अवॉर्ड समारोह को होस्ट करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी,देखें स्टनिंग वीडियो और फोटोज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स सेरेमनी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें दंपति के खास अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स सेरेमनी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें दंपति के खास अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

रविवार रात को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास नई बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 को होस्ट किया। जिसके लिए उन्होंने लंदन से लॉस एंजेलिस के लिए उड़ान भरी। हाल ही में निक जोनास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनको अस्पताल में भर्ती कराया जाए गया था। इस दुर्घटना में उनकी पसली टूट गई थी। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बीबीएमए की निक जोनास के साथ प्यारी सी तस्वीर साझा की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक जोनास को गले लगाती हुई नजर आ रही है। जबकि निक जोनास उनके चेहरे पर अपनी ठुड्डी लगाए हुए हैं। फोटो को कैप्शन देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा,” पति की प्रशंसा। पोस्ट एक टूटी हुई पसली भी प्रकृति की इस शक्ति को रोक नहीं सकती है। आप पर गर्व है बेबी। आप जो कुछ भी करते हैं। उसके साथ आप की कार्यनीति, आप की उत्कृष्टता की खोज, मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।”

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 में अपने लुक की वजह प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ हो रही है। लॉस एंजिल्स में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की शानदार शुरुआत हुई है। शो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ रेड कारपेट पर नजर आई । प्रियंका चोपड़ा ने इसी शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिनको फैन खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका की है तस्वीरें रविवार के दिन लॉस एंजिल्स में शुरू हुए बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की है, जिसमें उन्होंने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई है।

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा ,” पति की प्रशंसा। मुझे आप पर गर्व है। आप जो भी करते हैं। उसके साथ आप की कार्यनीति, आपकी उत्कृष्टता की खोज। आप मुझे हर दिन प्रेरित करते रहते हैं। आज आपने कमाल कर दिया। मैं बहुत प्यार करती हूं।” प्रियंका की इस पोस्ट पर उनके पति निक जोनास ने दिल की इमोजी के साथ कमेंट किया।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स शो को होस्ट करती हुई नजर आ रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रशंसक प्रियंका चोपड़ा के लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं।

बता दें , कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजिल्स में माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में आयोजित बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स 2021 में प्रियंका चोपड़ा के अलावा सिंथिया एरिवो, चेल्सी हैंडलर, डिक्सी डी’मेलियो, गैब्रिएल यूनियन, हेनरी गोल्डिंग, कैथरीन हैन, केल्सिया बैलेरीनी, लीना वेथे, लेस्ली ओडोम, जूनियर, लिल रिले होवेरी, पद्मा लक्ष्मी, रेनी एलिस गोल्ड्सबेरी ने BBMA में हिस्सा लिया ।

Exit mobile version