Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में मनाई होली,सास-ससुर पर डाला रंग

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमरीकी पॉप सिंगर निक जोनास के साथ अपनी शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गई है। अभिनेत्री भारत से दूर होने के बावजूद भी भारतीय त्योहारों को मनाने से पीछे नहीं रहती है

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमरीकी पॉप सिंगर निक जोनास के साथ अपनी शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गई है। अभिनेत्री भारत से दूर होने के बावजूद भी भारतीय त्योहारों को मनाने से पीछे नहीं रहती है।

आज पूरे देश भर में होली का जशन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई अपने अंदाज में रंगों के इस त्यौहार को मना रहा है। मस्ती के इस त्यौहार  को जहां देश भर में मनाया जा रहा है । वहीं विदेशों में भी इसकी झलक दिखाई दे रही है। होली के अवसर पर प्रियंका चोपड़ा अपनी ससुराल में होली मनाती हुई नजर आई। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सास और ससुर पर भी रंग डालकर इस त्योहार का आनंद लिया ।

प्रियंका ने होली की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है । इस फोटो में वह अपने पति निक जोनास और सास ससुर के साथ नजर आ रही है । फोटो में चारों लोग रंगों से रंगे हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही अभिनेत्री के हाथ में एक पिचकारी भी नजर आ रही है। जिसको उन्होंने निक जोनास की छाती पर रखा हुआ है।

देसी गर्ल ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,” हैप्पी होली सब लोगों को। प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 के दिसंबर महीने में जोधपुर भवन में भव्य अंदाज में शादी की थी ।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी हिंदू और ईसाई रीति रिवाज के अनुसार हुई थी । निक जोनास के साथ शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में शिफ्ट हो गई है । अपनी फिल्मों की शूटिंग के मामले में प्रियंका भारती भी आती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद ‘द स्काई इज पिंक’ के जरिए वापिस बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम भी नजर आई थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म रिलीज हुई ।

Exit mobile version