Site icon www.4Pillar.news

दिलजीत दोसांझ के बाद किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी प्रियंका चोपड़ा

कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक ट्वीट कर देश के अन्नदाता का समर्थन किया है।

कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक ट्वीट कर देश के अन्नदाता का समर्थन किया है।

किसान आंदोलन क्यों ?

केंद्र सरकार द्वारा पास किए तीन कृषि कानूनों को लेकर देश भर के किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। किसान पिछले दस दिन से भी अधिक समय से सड़कों पर हैं और सरकार से कृषि कानून वापिस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों की मांगों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट करते हुए अन्नदाताओं का समर्थन किया है।

प्रियंका चोपड़ा का किसानों को समर्थन

प्रियंका चोपड़ा ने अपने किसानों की मांगो को जायज ठहराते हुए अपने ट्वीट में लिखा,” हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है।उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द से जल्द हल हो।”

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ये ट्वीट सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ट्वीट को क्वोट करते हुए किया। दरअसल दिलजीत दोसांझ ने एक ट्वीट किया।जिसमें दो फोटो हैं। इन तस्वीरों में एक तरफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे किसानों को रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को अभिनेता और किसान खाना बांटते हुए नजर आ रहे हैं,जबकि दूसरी फोटो में पुलिस वाले, कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों को भोजन कराते हुए नजर आ रहे है।

दोसांझ का ट्वीट

दिलजीत दोसांझ ने ट्विटर पर ये दो बेमिसाल तस्वीरें साझा करते हुए पंजाबी भाषा में लिखा, जिसका हम हिंदी अनुवाद कर आपको बताते हैं कि पंजाबी सिंगर ने क्या लिखा।

दोसांझ ने ट्विटर पर लिखा,” प्यार की बात कीजिए,कोई भी धर्म लड़ना नहीं सिखाता है। हिंदू-सिख-ईसाई-जैनी-बौधी सब एक दूसरे के लिए हैं। इसी वजह से ही भारत पूरी दुनिया से अलग है। क्योंकि यहां सब प्यार से रहते हैं। हर धर्म का सम्मान किया जाता है।”

Exit mobile version