प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक स्विमसूट में किया डांस, वीडियो देखकर फैंस के छूटे पसीने
Priyanka Chopra dance Video : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक स्विमसूट में मस्तीभरे अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही है।
देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को निजी और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स देती रहती है। PC ने अब अपनी बेटी मालती के साथ तस्वीरें साझा की हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में प्रियंका की बेटी बहुत क्यूट लग रही है। इस तस्वीरों में उन्होंने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर की भी झलक दिखलाई है। प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ नजर आ रही है।
प्रियंका का डांस
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक डांस वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसको फैन पेज पर अपलोड किया गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा ब्लैक स्विमसूट पहनकर अपने घर के अंदर मस्ती भरे अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही है। हालांकि, ये वीडियो किसी सौंदर्य प्रसाधन की एड है। लेकिन वीडियो में पीसी के डांस मूव्स और मस्ती लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।
देखें, प्रियंका चोपड़ा का वीडियो
https://www.instagram.com/reel/Cg-V5VTjKnD/
वहीँ वर्क फ्रंट की बात करें, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद अब हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर रही है। इस समय उनके पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं। प्रियंका चोपड़ा बीच-बीच में बॉलीवुड मूवीज में भी नजर आती रहती है।
आपको बता दें ,प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई थी। जिसके बाद अब वह अमेरिका में शिफ्ट हो गई है।
Pingback: निक जोनास के मुँह से 'मान मेरी जान' सुनकर फैंस के खड़े हुए रोंगटे, रिलीज हुआ सिंगर 'किंग' के गा