न्यूयॉर्क स्थित अपने रेस्टोरेंट पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा ने लिया गोल गप्पों का मजा, अपने रेस्टोरेंट “SONA” के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट 

प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपने न्यूयॉर्क वाले SONA रेस्टोरेंट पहुंची। वहां जाकर देसी गर्ल ने अपने विदेशी दोस्तों के साथ भारतीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बिज़नेस के क्षेत्र में भी आगे है। उन्होंने इसी साल मार्च में न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है। उस रेस्टोरेंट का नाम उन्होंने ‘SONA’ रखा है।

जैसे कि प्रियंका ने पहले भी कंई बार अपने इंटरव्यू में बताया है कि उनको खाने का बहुत शौक है। इसी शौक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस अपने न्यूयॉर्क वाले रेस्टोरेंट में पहुंची।

प्रियंका के न्यूयॉर्क वाले रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजनो को परोसा जाता है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी वहां जाकर गोल गप्पे खाये और अन्य भारतीय व्यंजनों का भी लुत्फ़ उठाया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की है। जिनमे से एक फोटो में प्रियंका रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हैं और एक अन्य में वो गोलगप्पे खाती नजर आ रहीं हैं।

उन्होंने अपने रेस्टोरेंट की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं @sonanewyork में हूँ। तीन साल की योजना के बाद ये सफल हुआ है। किचन में जाकर और टीम से मिलकर मेरा दिल भर गया। जिन्होंने सोना को इतना अच्छा अनुभव बना दिया। मेरे नाम के निजी डाइनिंग रूम मिमी से लेकर भारतीय कलाकारों के भव्य इंटीरियर तक, स्वादिष्ट खाना और यम्मी ड्रिंक्स तक, सोना का अनुभव बहुत अनोखा है और मेरे दिल का हिस्सा है। न्यूयॉर्क में।”

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में आखिरी बार “द स्काई इज पिंक” फिल्म में फरहान अख्तर के नजर आई थी। हालाँकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “न्यूयॉर्क स्थित अपने रेस्टोरेंट पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा ने लिया गोल गप्पों का मजा, अपने रेस्टोरेंट “SONA” के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री