Site icon www.4Pillar.news

दिल्ली की गलियों में रोमांस करते नजर आए प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर

बॉलीवुड मूवी 'द स्काई इज पिंक का पहला गाना 'दिल ही तो है' रिलीज हो गया है। इस गाने को प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर पर फिल्माया गया है।

बॉलीवुड मूवी ‘द स्काई इज पिंक का पहला गाना ‘दिल ही तो है’ रिलीज हो गया है। इस गाने को प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर पर फिल्माया गया है।

फिल्म द स्काई इज पिंक का गाना दिल्ली की संकरी गलियों में शूट किया गया है। गाने को अरिजीत सिंह और अंतरा मित्रा ने अपनी आवाज दी है। गाने के म्यूजिक को प्रीतम ने कंपोज किया है।

द स्काई इज पिंक फिल्म के इस गाने की शुरूआत प्रियंका चोपड़ा से होती है। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के बीच रोमांस को दर्शाया गया है। गाने ये तो साफ़ गया है कि ‘द स्काई इज पिंक पूरी तरह से फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अदिति चौधरी और फरहान अख्तर निरेन चौधरी का किरदार निभा रहे हैं।

द स्काई इज पिंक की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी माता-पिता अदिति चौधरी और निरेन चौधरी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में ज़ायरा वसीम दोनों की बेटी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

Exit mobile version