Site icon 4PILLAR.NEWS

बर्फ पर पति निक जोनस संग जमकर मस्ती करती नजर आई प्रियंका चोपड़ा

Ice:बर्फ पर पति निक जोनस संग जमकर मस्ती करती नजर आई प्रियंका चोपड़ा

 

Ice: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बर्फ पर स्कूटर चलाती हुई नजर आई। खास बात तो यह है कि जब प्रियंका चोपड़ा स्कूटर चला रही थी, उस समय निक जोनस उनके पीछे बैठे नजर आए।

Ice:प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग की मस्ती

क्रिसमस 2019 के त्योहार का बॉलीवुड के सितारों पर काफी खुमार रहा। क्रिसमस के अवसर किसी ने अपने परिवार के साथ जश्न मनाया तो किसी ने बच्चों के साथ। इन सब में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंचा है।

प्रियंका चोपड़ा का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न केवल क्रिसमस के अवसर पर इस त्योहार को खास अंदाज में मनाया बल्कि परिवार के साथ जमकर मस्ती भी की है।

 

इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री बर्फ पर स्कूटर चलाती हुई दिखाई दी। प्रियंका चोपड़ा ने इससे जुड़े कई फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किए हैं। जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है।

 

देसी गर्ल का बर्फ पर स्कूटर चलाने वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देसी गर्ल बहुत ही क्यूट नजर आ रही है। इन फोटो और वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट पोशाक पहन रखी है। वहीँ,निक जोनस रेड टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउज़र में नजर आ रहे हैं।

 

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बहुत ज़बरदस्त लग रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा ,” यह सबसे ज्यादा खुशियों वाला क्रिसमस था। हमसे आप तक ‘मेरी’ क्रिसमस।”

वहीँ, काम के मोर्चे की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।निक जोनस को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जूमांजी द नेक्स्ट लेवल’ में देखा गया।

ये भी पढ़ें :- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली सालगिरह पर देसी गर्ल ने शेयर किए रोमांटिक फोटो और वीडियो

नुसरत जहां की इंस्टाग्राम फोटो खूब हो रही है वायरल, जानिए क्या है मामला

प्रियंका चोपड़ा ने उम्र में 10 साल छोटे निक जोनस से शादी के बारे में किया खुलासा

निक जोनस के साथ ये काम नहीं करना चाहती है प्रियंका चोपड़ा, इंटरव्यू में किया खुलासा

Exit mobile version