PSX 20230308 171704

बालाकोट एयरस्ट्राइक मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी लड़की को दिया करारा जवाब,बजने लगी तालियां

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ब्यूटीकॉन फेस्टिवल लॉस एंजेलिस का हिस्सा बनी। इस शो के दौरान एक पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका चोपड़ा पर आरोप लगाए। जिसके बाद देसी गर्ल ने बड़े ही कूल अंदाज में उनको जवाब दिया।

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra चोपड़ा को जहां उनके हसंमुख स्वभाव के लिए जाना जाता है वहीँ उनको हाजिरजवाबी के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में ‘ब्यूटीकॉन फेस्टिवल लॉस एंजेलिस’ का हिस्सा बनी जहां उनपर एक पाकिस्तान की लड़की ने जमकर निशाना साधा। छिड़ी बहस में पाकितान की लड़की ने प्रियंका चोपड़ा को बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद उनके द्वारा देश के लिए किए गए ट्वीट को लेकर घेरा। जिसका प्रियंका चोपड़ा ने बड़ी सूझबूझ और समझदारी के साथ बड़े ही शांत अंदाज में जवाब दिया।

बालाकोट एयरस्ट्राइक मुद्दे पर पाकिस्तान की लड़की ने देसी गर्ल से पूछा ,” प्रियंका तुम संयुक्त राष्ट्र की पीस गुडविल एम्बेस्डर हो और तुम पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को बढ़ा वादे रही हो। इसमें कोई रास्ता नहीं है। पाकिस्तानी होते हुए भी मेरे जैसे हजारों लोगों ने तुम्हे बिजनेस में सपोर्ट किया। ” पाकिस्तान की लड़की ने इस साल मार्च में पाकिस्तान के बाळकोट में हुए एयरस्ट्राइक पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा किए गए ट्वीट को एकर सवाल किया। उनकी बात सुनकर प्रियंका चोपड़ा ने गुस्सा न करते हुए बड़ी समझदारी के साथ जवाब दिया

प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी लड़की के सवाल का जवाब देते हुए कहा,” मेरे पाकिस्तान में कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध के समय में मैं बिलकुल भी साथ नहीं हूं। लेकिन मैं देशभक्त हूं। इसीलिए अगर मैंने उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो मुझसे प्यार करते हैं। तो उसके लिए मैं माफ़ी चाहती हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम सब एक जैसे हैं। एक मध्य मैदान में हम सबको चलना होगा। ठीक वैसे ही जैसे तुमने किया। जिस तरह तुम अभी यहां मेरे पास आई हो। लड़की शोर मत मचाओ, हम सब यहां प्यार के लिए हैं। ” उनके इस जवाब देने के बाद खूब तालियां बजी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version