Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की उम्र को लेकर कही ये बात

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और ईसाई रस्मों-रिवाज के साथ शादी की थी। निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से उम्र में 10 छोटे हैं।

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और ईसाई रस्मों-रिवाज के साथ शादी की थी। निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से उम्र में 10 छोटे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि निक जोनस का उनसे उम्र में छोटा होना कोई मायने नहीं रखता। साथ देसी गर्ल ने ये भी कहा कि मैं अपने नियमों पर जीती हूं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब सात महीने से भी ज्यादा हो चुके हैं। दोनों ने पिछले साल गर्मियों में डेटिंग शुरू की थी और फिर दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस के साथ अपनी प्रेम कहानी पर गर्व है।

जब प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ परिणय सूत्र में बंधी थी ,उस समय वह निक से उम्र में दस साल बड़ी थी। उम्र को लेकर भी मीडिया में सवाल उठे थे। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने दोनों की उम्र के अंतराल की सभी चर्चाओं पर बोलना बंद कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को ‘ब्यूटीकॉन एलए’ में स्पष्ट बातचीत के दौरान निक जोनस के साथ अपनी शादी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह उन चीजों को कोई महत्व नहीं देती जो उसके लिए कोई मायने नहीं रखती। प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान कहा,” मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो उन चीजों पर ध्यान दे ,जो उसके लिए मायने ही नहीं रखती। मैं अपने नियम से जीती हूं। ”

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बारे में खुलासा करते हुए कहा कि मैंने 30 दशक में शादी की क्योंकि उसे कोई सही लड़का ही नहीं मिला था ।प्रियंका चोपड़ा ने कहा ,” मैंने जीवन में उन विकल्पों को चुना है जो मेरे करियर में आड़े नहीं आए। इसलिए मुझे ये सुनिश्चित करना था कि  करियर पर दबाव भी न बने और सब कुछ हो भी जाए।

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा,” हम अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते थे लेकिंन यह संभव नहीं था। अगर आप दक्षिण एशियाई हैं तो आप समझ सकते है कि जब किसी की शादी होती है तो सभी को इसका हिस्सा बनने की जरूरत होती है। “

Exit mobile version