Site icon www.4Pillar.news

लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा ने गाया कर्म फिल्म का तिनका तिनका गाना

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देसी गर्ल कर्म फिल्म का तिनका-तिनका गाना गा रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देसी गर्ल कर्म फिल्म का तिनका-तिनका गाना गा रही है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अलीशा चिनाई के सॉन्ग तिनका-तिनका पर एक्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने कर्म फिल्म के ‘तिनका तिनका जरा जरा’ गाने को अपने इंस्टाग्राम एकाउट पर शेयर करते हुए, लॉकडाउन काल में अपने पुराने दिनों को याद किया। ये भी पढ़ें : निक जोनस के रोमांटिक वीडियो की वजह से हुई थी प्रियंका चोपड़ा उनकी दीवानी

अभिनेत्री ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,” तिनका तिनका मेरी पुरानी फिल्म कर्म का गीत है। यह साल 2005 में रिलीज हुई। जो लोग नहीं जानते हैं, हिंदी फ़िल्में अधिकांश अभिनेताओं के लिए पार्श्व गायकों का उपयोग करती हैं और मेरा सौभाग्य है कि कुछ अद्भुत गायकों ने वर्षों तक मेरी फ़िल्मों को अपनी आवाज़ दी। ”

लेकिन जब यह गाना रिलीज़ किया गया, तो सबसे ज़्यादा यही लगा कि यह मैं ही हूँ।  लेकिन वास्तव में यह मेरे पसंदीदा गायकों में से एक अलीशा चिनाई @alishachinaiofficial की आवाज़ थी। उसने मेरे स्वर की इतनी अच्छी तरह से तारीफ की। शुक्रिया अलीशा। पीसी ने लिखा। ये भी पढ़ें : जन्मदिन खास: 23 साल की हुई पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

आपको बता दें ,करम फिल्म 11 मार्च 2005 को रिलीज हुई। जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म का निर्देशन संजय एफ गुप्ता ने किया। फिल्म के निर्माता पम्मी बावेजा और हैरी बावेजा हैं। संगीत निर्देशन पंकज अवस्थी ,विशाल-शेखर ,विशाल डडलानी और शेखर राव जानी ने किया।

Exit mobile version