Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बेटी की नई तस्वीर, चूड़ियां और पायल पहने देसी अंदाज में नजर आई नन्ही मालती  

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) की एक नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नन्ही सी मालती एकदम देशी अंदाज में नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) की एक नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नन्ही सी मालती एकदम देसी अंदाज में नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के पेरेंट्स बने है। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती है। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने  नन्ही मालती की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में मालती अपनी छोटी नानी के साथ नजर आ रही है।

देसी अंदाज में नजर आई मालती

प्रियंका चोपड़ा भले ही आज विदेश में रहती हो लेकिन दिल से आज भी वे एक भारतीय है। ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को भी देसी परवरिश देकर बड़ा कर रही है, जिसकी झलक उनके लेटेस्ट पोस्ट में देखी जा सकती है।

दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में प्रियंका की बेटी हाथों में बैंगल और पैरों में पायल पहने नजर आ रही है। ये पायल और बैंगल बिलकुल वैसे ही है जैसे इंडिया में छोटे बच्चों को पहनाया जाता है।

 

नानी के साथ शेयर की तस्वीर

इस तस्वीर में मालती मैरी अपनी छोटी नानी की गोद में खेलते हुए नजर आ रही है। दरअसल ये प्रियंका की चाची किरण माथुर है, जो अपनी नातिन के साथ खेल रही है। इस तस्वीर को साझा करती हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लव यू छोटी नानी।’

Exit mobile version