Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने बचपन की अनदेखी तस्वीरें, लिखा-‘आपकी बहुत याद आती है नानी’ 

प्रियंका ने हाल ही में अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनको अपनी माँ और नानी के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वे सभी मिलकर उनकी नानी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे।

प्रियंका ने हाल ही में अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनको अपनी माँ और नानी के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वे सभी मिलकर उनकी नानी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे।

वर्ल्ड आइकॉन बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों इंडिया से बाहर रहती हो। परंतु अपने देश से दूर रहते हुए भी अपने चाहने वालों से कैसे जुड़े रहना है, ये बात उन्हें अच्छे से पता है। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुडी रहती है। पिछले दिनों उन्होंने वीकेंड के दौरान की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने बताया था कि उनका संडे कैसे बीता। अब हाल ही में उन्होंने अपनी नानी के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिन्हे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका ने शेयर की बचपन की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें उनकी नानी के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान की है। पहली तस्वीर में प्रियंका की नानी के साथ-साथ, अभिनेत्री की माँ मधु चोपड़ा और उनकी बचपन की दोस्त प्रियम भी नजर आ रही है। ब्लू टॉप और ऑरेंज स्कर्ट पहने प्रियंका काफी प्यारी लग रही है।

एक्ट्रेस को आई अपनी नानी की याद

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने लिखा- ‘6 साल की मैं, और सभी मेरी नानी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। जब मेरे माता-पिता अपनी पढ़ाई और मेडिकल करियर को संतुलित करने की कोशिश कर रहे थे, उस दौरान मेरी नानी ने ही मेरी परवरिश की थी। वे मेरी परवरिश का बहुत ही अहम हिस्सा थी।

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘मैं अपने आप को बहुत लक्की समझती हूँ कि मेरे जीवन में इतनी सारी स्ट्रांग मैटरनल फिगर रही है। मैं आप सभी की बहुत आभारी हूँ। आपकी बहुत याद आती है नानी। @chikyp85 हमेशा की तरहं बहुत प्यारी लग रही है। PS-पहली वाली पिक्चर में मैं इतनी शैतान क्यों लग रही हूँ ? आपके इसके बारे में क्या विचार है ?’

प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे है। बात करे प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की तो वे जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जे ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

Exit mobile version