Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा ने शुरू किया अपना नया बिजनेस, इमोशनल होकर बोली, ‘अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना काफी चुनौतीपूर्ण…’

प्रियंका चोपड़ा ने शुरू किया अपना नया बिजनेस, इमोशनल होकर बोली, 'अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना काफी चुनौतीपूर्ण...'

प्रियंका चोपड़ा भले ही आज विदेश में रहती हो और हॉलीवुड फ़िल्में करती हो, लेकिन दिल से आज भी वे एक भारतीय है। प्रियंका ने अमेरिका में ‘सोना होम’ नाम से अपना नया बिजनेस शुरू किया है।

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद से विदेश में बस गई हों, और हॉलीवुड फिल्मों में काम करती हो, लेकिन दिल से आज भी भारतीय है। भारत के लिए उनका प्यार आज भी कम नहीं हुआ है। पिछले साल ही प्रियंका ने अमेरिका में ‘सोना’ नाम का एक रेस्टोरेंट शुरू किया था जिसमें भारतीय भोजन परोसा जाता है। अब प्रियंका ने ‘सोना होम’ नाम से एक नया बिजनेस शुरू किया है। यह एक होमवेयर लाइन है।

अमेरिका को दूसरा घर बनानां काफी चुनौतीपूर्ण था-प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की है। ‘सोना होम’ की झलक हुए दिखाते प्रियंका थोड़ी इमोशनल हो गई। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लांच का दिन आ गया है। मुझे आप सभी को सोना होम से इंट्रोड्यूस कराने से ज्यादा गर्व और किसी बात में महसूस नहीं हो सकता।

भारत से आना और अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मेरा सफर मुझे ऐसी जगह ले गया। जहां मुझे दूसरा परिवार और दोस्त मिले। मैं जो कुछ भी करती हूँ, उसमें भारत का एक हिस्सा जरूर  शामिल होता है और वास्तव में ये उसी विचार का विस्तार है।

भारतीय संस्कृति के बारे में कही ये बात

प्रियंका ने आगे लिखा, ‘भारतीय संस्कृति अपनी मेहमानवाज़ी के लिए जानी जाती है। यह समुदाय और लोगों को साथ लाने के बारे में है। हम उम्मीद करते है कि आप अपने घर में मेजबानी कम्युनिटी, फैमिली और संस्कृति के लिए हमारे समान प्यार का अनुभव करेंगे। प्रियंका ने अपनी अगली पोस्ट में कहा कि मुझे गर्व है  कि हमने ‘सोना होम’ बनाया। जीवंत डिज़ाइन, जॉयफुल डिटेल मेरे सुंदर भारत की झलक दिखाता है। पूरा कलेक्शन शॉपिंग के लिए मौजूद है।

Exit mobile version