4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के बारे में कुछ खास बातें

Priyanka Chopra 38: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। यहां ,जानिए प्रियंका चोपड़ा के बारे में वो बातें जो आप नहीं जानते होंगे।

प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड 2000

मिस वर्ल्ड 2000 रह चुकी प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म झारखंड के जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 को हुआ था। उनके पिता अशोक चोपड़ा और माता मधु चोपड़ा आर्मी मेडिकल कोर में बतौर कर्नल डॉक्टर रह चुके हैं।

Priyanka Chopra 38

माता-पिता के आर्मी में होने कारण प्रियंका चोपड़ा का बचपन कई शहरों में गुजरा। जिनमें से दिल्ली ,चंडीगढ़ ,अंबाला ,लदाख ,पुणे और बरेली प्रमुख हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनउ के ‘ ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल’ में हुई। हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका में गई प्रियंका चोपड़ा ने वहां संगीत,थिएटर और पश्चिमी ,शास्त्रीय संगीत की कक्षाएं अटेंड की। यहीं से उनकी अभिनय और मॉडलिंग में रूचि बढ़ी।

मॉडलिंग की दुनिया में प्रियंका चोपड़ा फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता 2000 में हिस्सा लिया। प्रियंका चोपड़ा ने फेमिना मिस इंडिया ,मिस वर्ल्ड 2000 का ख़िताब जीता। देसी गर्ल पांचवी भारतीय महिला रही जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया।

प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड करियर

मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद देसी गर्ल ने अब्बास मस्तान की हमराज़ फिल्म के साथ साल 2002 में बॉलीवुड  डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ ‘द हीरो:लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई’ में अभिनय किया।इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अंदाज़ ,प्लान ,किस्मत असंभव ,ऐतराज ,यकीन ,ब्लफ़मास्टर ,कृष ,डॉन ,अग्निपथ सहित काफी हिंदी फिल्मों में काम किया।

प्रियंका चोपड़ा के अवार्ड्स

प्रियंका चोपड़ा को नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस ,बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड के अलावा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है। प्रियंका चोपड़ा टाइम मैगजीन यूएस एंड एशिया के संस्करणों के कवर पर आने वाली पहली भारतीय हैं।

ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में Nepotism पर किया खुलासा-मैं रोई थी

प्रियंका चोपड़ा की शादी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कमबैक किया। उनकी इस फिल्म में ज़ायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आए।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *